Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Anil Kumar Advocate

Anil Kumar Advocate

Matroi(Aligarh--202124)

अनिल कुमार जी एक सामाजिक नवप्रवर्तक हैं.  समाजवादी पार्टी अलीगढ़ के पूर्व जिला सचिव अनिल कुंमार एड़वोकेट मूलरुप से तहसील गौंड़ा जिला अलीगढ़ के निवासी है। एक किसान परिवार से ताल्लुख रखते हैं। एड़वोकेट की डिग्री लेने के बाद वह तहसील इगलास में कार्य करने लगे

2 reputation 0 views · 7d ▼ -1 103 all-time
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
अनिल कुमार जी एक सामाजिक नवप्रवर्तक हैं.  समाजवादी पार्टी अलीगढ़ के पूर्व जिला सचिव अनिल कुंमार एड़वोकेट मूलरुप से तहसील गौंड़ा जिला अलीगढ़ के निवासी है। एक किसान परिवार से ताल्लुख रखते हैं। एड़वोकेट की डिग्री लेने के बाद वह तहसील इगलास में कार्य करने लगे। वर्तमान में वह तहसील इगलास में ही रहते हैं। वकालत करने के साथ-साथ वह राजनीति में भी अपना एक अच्छा कद रखते हैं। अनिल कुमार एक कुशल एवम् अनुभवी नेता भी हैं। क्षेत्र की समस्याओं को वो अपने माध्यम से अधिकारीयों से मिलकर हल कराने का कार्य करते आ रहे हैं। 
जिला सचिव के पद पर रहते हुए उन्होने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने का काम करते  आ रहे हैं और अपने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को हल कराने का कार्य करते आ  रहे हैं। उन्होंने समाजवादी  की कन्या विद्याधन, वृद्धावस्था पेंशन गरीब तथा विकलांगों की पेंशन से सम्बन्धित कार्य समाज के लोगो के लिए करते आ रहे है.  इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र में विकास से सम्बंधित अन्य कई कार्य ( किसानों की मद्द, सड़क निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था ) को  लेकर कार्य करते है . उन्होंने बताया कि हमारे समाज की नींव जो है वह शिक्षा है उसके साथ-साथ गांवों में मूलभूत जो सुविधा हैं जैसे- नदीयां, तालाब, स्कूल, नाली, ख़रंजे, सड़कों का निर्माण कराया जाये। आज जो शिक्षा का व्यवसाईकरण हो गया है वह निंदनीय है ।  हम सभी अपने कार्यो को दिखावे के लिए इतिश्री कर लेते है। क्या वाक्य आज हम एक अच्छी शिक्षा दे पा रहे है ?। ऐसी हमारी कौन सी शिक्षा है दी जा रही जहां बच्चों को रोजगार  तक नहीं मिल पा रहा है नाही संस्कृति मिल पा रही है। ऐसी शिक्षा से क्या होने वाला है। आज एक सबसे बड़ी परेशानी यह है कि जो ग्रामीण परवेश में रहकर अपने बच्चों को इंगलिश मीड़ियम स्कूल में पढ़ाते है और वह यह सोचते है कि हमारा बच्चा इंगलिश स्कूल में पढ़ रहा है तो हमारा बच्चा तो सही शिक्षा ग्रहण कर रहा है। जब तक हम अपने आस-पास के माहौल को शिक्षित नही करेगें तब तक हम शिक्षित समाज का निर्माण नही कर सकते हैं। ऐसे लोग अपने बच्चों के भविष्य के  साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे अनिल  कुमार जी के अपने निजी विचार हैं। भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा जनसंख्या का है। आज समाज में जो हो रहा है वह सब एक शिक्षित न होना और रोजगार न मिलना आदि बहुत की समस्या हैं। सरकार को इस पर विचार करने की आवश्यकता है। आज हम जो भी लीड़र चुनते है वह जनता के बारे में कम अपने आप के बारे में ज्यादा सोचते हैं।
       अनिल जी का कहना है कि जब तक देश के नागरिक शिक्षित नही होगें जब तक देश विकास की ओर नही बढ़ेगा। 
अनिल कुमार जी के बारे में अधिक जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें। 

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →