Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Ward 86, kakadev (Kanpur)

Ward 86, kakadev (Kanpur)

South Avenue(Central Delhi--110011)
3 members 4 milestones ▲ 0 13 views · 7d 316 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

वार्ड 86, काकादेव वार्ड उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर का एक मिश्रित आबादी वाला इलाका है, जहां लगभग 35 फीसदी मुस्लिम एवं 45 फीसदी हिंदू समुदाय निवास करता है. तकरीबन 25,000 की जनसंख्या वाला यह वार्ड कानपुर नगर निगम के अंतर्गत आता है. क्षेत्र के विकास कार्यों की बागड़ोर संभाल रही श्रीमती सुमन त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले वर्ष 2017 से पार्षद पद पर कार्यरत हैं. इस वार्ड के अंतर्गत पी ब्लॉक, हितकारी नगर, शिवपुरी, कृष्णापुरी, राधा विहार, राणा प्रताप नगर, राजीवपुरम, ओ ब्लॉक, आवास विकास, रोशन नगर, मोमिन नगर जैसे इलाके आते हैं.

Ad

यदि काकादेव वार्ड में जनसुविधाओं की बात की जायें, तो शिक्षा व्यवस्था के लिहाज से इस वार्ड में एक डिग्री कॉलेज एवं 10-12 प्राइवेट विद्यालय हैं. जिनमें किडजी, प्रभात सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, बीएसएस इंटर कॉलेज, कानपुर पब्लिक इंटर कॉलेज, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल इत्यादि सम्मिलित हैं, जो स्थानीय छात्रों के लिए अच्छी चिकित्सा का विकल्प हैं, साथ ही रामलला इंटर कॉलेज भी वार्ड के काफी पास है, जो सरकार द्वारा सहायता प्राप्त एडेड ट्रस्ट विद्यालय है.

Ad

गुरु गोविन्द सिंह क्रिकेट स्टेडियम एक बेहतर प्लेग्राउंड होने के साथ साथ वार्ड में जनता की मोर्निंग वाक का भी अच्छा स्थान है, यहां से बच्चे क्रिकेट कोचिंग भी प्राप्त करते हैं. साथ ही जनसुविधा के तौर पर मानस पार्क भी लोगों के टहलने के लिए अच्छे विकल्प के तौर पर मौजूद है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाये तो काकादेव वार्ड में प्राइवेट हॉस्पिटल्स के तौर पर द्विवेदी हॉस्पिटल, कुलवंती जनरल हॉस्पिटल्स, चंदा हॉस्पिटल, कलश हॉस्पिटल काकादेव इत्यादि उपस्थित हैं, वार्ड में सरकारी हॉस्पिटल की सुविधा नहीं है, जिस कारण स्थानीय निवासियों को वार्ड से लगभग 3 किलोमीटर दूर दूसरे वार्ड में स्थित सरकारी हॉस्पिटल में जाना पड़ता है.

मिली जुली आबादी होने के कारण काकादेव वार्ड में जनता की जीविका का स्त्रोत भी मिश्रित ही है, मसलन यहां की आबादी सर्विस क्लास, व्यापारी वर्ग, मजदुर वर्ग, लघु उद्यमियों आदि में विभाजित है. वहीँ क्षेत्र में धार्मिक एकीकरण को दर्शाते बहुत से मंदिर एवं मस्जिद मौजूद हैं, जिनमें श्री काकादेव बाबा मंदिर, सैयद बाबा मस्जिद, बिलाल मस्जिद, शिव मंदिर, श्री चंद्रमोलेश्वर महाराजा, भुवनेश्वर मंदिर, माँ काली मंदिर प्रमुख रूप से आते हैं. वार्ड से सटे हुए प्रसिद्द श्री रामलला मंदिर में प्रत्येक वर्ष रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है, जिसके साक्षी बनने के लिए सम्पूर्ण कानपुर जिले से श्रद्धालुगण विशाल संख्या में उपस्थित होते हैं.

संक्षेप में यदि कहा जाये तो  काकादेव वार्ड हालांकि मौलिक सुविधाओं के लिहाज से एक औसत वार्ड कहा जा सकता है, परन्तु अभी भी क्षेत्र में पेयजल, स्वच्छता और जलनिकासी से जुड़े बहुत से मुद्दे हैं, जिन पर विकास कार्य होने की आवश्यकता बनी हुई है. वर्तमान में जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं पर निरंतर कार्य कराया जा रहा है, साथ ही बिजली एवं स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर भी कार्य जारी है. इस क्षेत्र में विकास का कार्य समय पर पूरा नहीं होना का मुख्य कारण सफाई कर्मचारियों की कमी है, जिसके चलते जनविकास के कार्यों में अवरोध उत्पन्न होता है.  

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →