वार्ड 5, इब्राहिमपुर लखनऊ जिले में आने वाले वार्डों में से एक है, जहां पार्षद की भूमिका में भारतीय जनता पार्टी से
सुधीर कुमार राजपाल जी स्थानीय विकास हेतु कार्यरत हैं. लखनऊ के विकसित वार्डों में शामिल इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड में मिली-जुली जनसंख्या का निवास है. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 22,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 62-65 फीसदी के करीब है.
वर्ष 2017 के परिसीमन के अनुसार वार्ड का विस्तार मुख्यत: उतरेठिया, शकूरपुर, नीलमथा, भगवन्त नगर, दुर्गापुरी, इब्राहिमपुर, आदर्श नगर, खलीलाबाद, चिरैया बाग, न्यू डिफेन्स कालोनी, श्याम नगर, वृंदावन कालोनी सेक्टर-7 व 8, शाहीनूर कालोनी, नई बस्ती तक है. साथ ही वार्ड की सीमाएं उत्तर में कैन्ट क्षेत्र, दक्षिण में शहीद पथ, पूर्व में माँ विन्ध्वासिनी इंटर कालेज तथा पश्चिम में रायबरेली रोड तक विस्तृत हैं.
स्थानीय निवासियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की बात यदि की जाए तो वार्ड में बहुत से प्राइमरी, मिडिल एवं हायरसेकण्ड्री विद्यालय मौजूद हैं. इस वार्ड में मां विन्ध्यावासिनी इंटर कॉलेज जैसे इंटर कॉलेजों की भी व्यवस्था है, जो छात्रों के लिए अच्छी शिक्षा का विकल्प हैं. साथ ही अस्पतालों, बैंकों, एटीएम, मार्केट्स, पार्क इत्यादि की सुविधाएं भी वार्ड में मौजूद हैं.
स्वच्छता और सौन्दर्यकरण की दृष्टि से यह वार्ड लखनऊ में अन्य वार्डों की अपेक्षाकृत विकसित है. सीवर प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, पार्क नवीनीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इस क्षेत्र में विगत कुछ वर्षों से बहुत से कार्य कराए गए हैं और स्थानीय निवासियों के सहयोग से यहां का विकास कार्य सतत रूप से जारी है.