Ward 41, Hanspuram (Kanpur)
C.C.I.(North Delhi--110007)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 41, हंसपुरम कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित
आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार राजपूत जी
कार्यरत हैं और आमजन की समस्याओं को सुलझाने के प्रति प्रयत्नशील हैं.
मिश्रित आबादी वाले इस
क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों का आवास है, जहां कुछ क्षेत्रों में छोटे-छोटे दुकानदार हैं, तो कुछ इलाकों में व्यापार से जुडी जनसंख्या भी है. छोटे-छोटे
व्यापारियों की संख्या इस वार्ड में अधिक है, जो कपड़ों का
व्यापार कर अपना जीवनयापन करते हैं.
वार्ड में मौजूद क्षेत्र बदलते
समय के साथ-साथ विकसित होते गए हैं. यहां सोसाइटी क्षेत्र के साथ साथ मलिन
बस्तियां भी मौजूद हैं. हंसपुरम वार्ड में 11 मुखी हनुमान मंदिर, श्री हनुमान
मंगलेश्वर मंदिर, पंचवटी मंदिर जैसे
धार्मिक स्थल है, जो बहुत से
श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है.
हमीरपुर मार्ग से जुड़े
हंसपुरम वार्ड में बेहतर शिक्षा हेतु ग्लोरा पब्लिक विद्यालय, माँ सरस्वती विद्या
मंदिर जैसे प्राइवेट शिक्षण
संस्थान मौजूद हैं. यदि स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की जाए, तो वार्ड में रामराज हॉस्पिटल, शिफा हॉस्पिटल व कृष्णा हॉस्पिटल जैसे अस्पताल हैं,
जो चिकित्सा के बेहतर विकल्प के तौर पर मौजूद हैं.
वार्ड के प्रमुख समस्याओं की बात करें तो क्षेत्र में सड़कों की बदतर स्थिति व पेयजल से संबंधित समस्याएं बहुत ज्यादा है, किन्तु अपने प्रयासों से पार्षद द्वारा इन समस्याओं पर काबू पाने का प्रयत्न किया जा रहा है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →