Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Ward 35, Kalyanpur (Kanpur)

Ward 35, Kalyanpur (Kanpur)

C.C.I.(North Delhi--110007)
3 members 4 milestones ▲ 0 8 views · 7d 556 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

वार्ड 35, कल्याणपुर वार्ड कानपुर का एक मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है, जहां लगभग सभी प्रकार के वर्ग समुदाय के लोग निवास करते हैं. तकरीबन 80,000 की जनसंख्या वाले इस वार्ड में क्षेत्र के विकास कार्यों की बागड़ोर संभाल रही अंजु मिश्रा जी भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले वर्ष 2017 से पार्षद पद पर कार्यरत हैं.

Ad

यदि कल्याणपुर वार्ड में जनसुविधाओं की बात की जाए तो शिक्षा व्यवस्था के लिहाज से इस वार्ड में बेहतर प्राइवेट विद्यालय हैं. जिनमें राम लखन भट्ट स्कूल, वेलफेयर मिशन पब्लिक स्कूल इत्यादि सम्मिलित हैं, जो स्थानीय छात्रों के लिए अच्छी शिक्षा का विकल्प हैं, साथ ही अच्छे कॉलेज भी वार्ड के काफी नजदीक है.

Ad

जनसुविधा के तौर पर गायत्री पार्क लोगों के टहलने के लिए अच्छे विकल्प के तौर पर कल्याणपुर वार्ड में मौजूद है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वार्ड में प्राइवेट हॉस्पिटल्स के तौर पर एस.पी.एम. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व आर. सी मेमोरियल नर्सिंग होम इत्यादि उपस्थित हैं, वार्ड में सरकारी हॉस्पिटल की सुविधा नहीं है, जिस कारण स्थानीय निवासियों को वार्ड से सटे अस्पतालों में जाना पड़ता है.

मिली जुली आबादी होने के कारण कल्याणपुर वार्ड में जनता की जीविका का स्त्रोत भी मिश्रित ही है, मसलन यहां की आबादी नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग, मजदुर वर्ग, छोटे-छोटे उद्यमियों आदि में विभाजित है. वहीँ क्षेत्र में धार्मिक एकीकरण को दर्शाते बहुत से मंदिर भी मौजूद हैं, जिनमें आशा देवी मंदिर, गायत्री मंदिर, शिव मंदिर इत्यादि प्रमुख रूप से आते हैं.

संक्षेप में यदि कहा जाये तो कल्याण वार्ड मौलिक सुविधाओं के लिहाज से एक औसत वार्ड कहा जा सकता है, परन्तु अभी भी क्षेत्र में सीवर और पेयजल से जुड़े बहुत से मुद्दे हैं, जिन पर विकास कार्य होने की आवश्यकता बनी हुई है.  

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →