Ward 33, Ram Mohan Rai (Lucknow)
C.C.I.(North Delhi--110007)About this research
वार्ड 33, राम मोहन राय
लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाले इलाकों में से एक है, जहां पार्षद के पद का निर्वहन भारतीय जनता पार्टी से मधु सिंह जी कर रही हैं. लखनऊ के वार्डों में शामिल इस वार्ड में मिश्रित जनसंख्या का
निवास है. जनगणना 2011 के अनुसार इस
वार्ड की आबादी लगभग 15-20,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 75 फीसदी के लगभग है.
वर्ष 2017 में हुए परिसीमन के अनुसार राम मोहन राय वार्ड का विस्तार लोकमान्य
तिलक मार्ग, बटलर पैलेस कालोनी, मदन मोहन मालवीय मार्ग, गोखले मार्ग, प्राग नारायण
रोड, लाजपत राय मार्ग, वजीर हसन रोड, राम मोहन राय मार्ग, राणा प्रताप
मार्ग की दाहिनी पटरी, संकल्प वाटिका से डालीबाग तक हैं.
वही वार्ड की सीमाओं की बात करें तो राम मोहन राय उत्तर में गोमती
नदी के दक्षिणी भाग तक, दक्षिण में राणा प्रताप मार्ग उत्तरी भाग तक, पूर्व में हैदर
कैनाल पश्चिमी भाग तक, पश्चिम में अशोक मार्ग सिकंदर बाग चैराहा से संकल्प वाटिका
तक पूर्वी पटरी तक वार्ड का परिसीमन हैं.
समय के साथ विकसित हुए इस
वार्ड में काफी प्रसिद्ध मंदिर भी मौजूद हैं. पुराना हनुमान मंदिर, शिव मंदिर जैसे धार्मिक स्थल बहुत से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का बिंदु है.
इसके अतिरिक्त वार्ड में आमजन के टहलने के लिए रामाबाई पार्क, अंबेडकर पार्क भी
मौजूद है.
स्थानीय निवासियों के लिए
मूलभूत सुविधाओं की बात यदि की जाए तो वार्ड में बहुत से प्राइवेट विद्यालय व डिग्री कॉलेज मौजूद हैं. जिनमें सिटी मोंटेसरी
स्कूल जैसे स्कूल शामिल हैं. यदि स्वास्थ्य सुविधा के लिहाज से देखा जाए तो वार्ड
में काफी संख्या में प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम भी मौजूद है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →