Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Ward 2,  Loko Chittupur (Varanasi)

Ward 2, Loko Chittupur (Varanasi)

South Avenue(Central Delhi--110011)
3 members 4 milestones ▲ 0 4 views · 7d 47 all-time

About this research

वाराणसी के  प्रमुख वार्डों के अंतर्गत आने वाला लोको छित्तूपुर वार्ड एक विकासशील वार्ड है. मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में पार्षद के तौर पर समाजवादी पार्टी से श्रीमती प्रभावती देवी जी कार्यरत हैं और उनके पुत्र धीरज कुमार जी स्थानीय विकास के क्रम में उनका सहयोग पार्षद प्रतिनिधि के रूप में कर रहे हैं. जनगणना 2011 के अनुसार यहां की आबादी तकरीबन 25,000 है और पिछले चुनावों में यहां मतदाताओं की संख्या तकरीबन 17,500 थी.   
  
इस वार्ड में जीविका के साधन मिले जुले हैं, यानि यहां व्यापारी, दुकानदार, नौकरीपेशा लोगों के साथ साथ मजदूर वर्ग की भी बसाकत है, साथ ही लघु-कुटीर उद्योग करने वाले परिवारों का भी यहां रहन-सहन है.  
  
जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों, एटीएम, पार्कों, मंदिरों इत्यादि की सुविधा हैं. यहां कुछ प्राइवेट स्कूल और क्लिनिक्स मौजूद हैं. यहां उपस्थित प्रमुख स्कूलों में हैप्पी मॉडल स्कूल, सनबीम स्कूल इत्यादि आते हैं तथा यहां सरकारी एवं प्राइवेट दोनों ही प्रकार के चिकित्सालयों की सुविधा है.  
  
स्थानीय पार्षद राजेश जी के अनुसार उनके वार्ड में सीवर व्यवस्था और पेयजल सबसे बड़े मुद्दे रहे हैं, जिन पर विकास कार्य अनवरत रूप से जारी है. साथ ही जर्जर हो चुकी सडकें भी यहां बड़ी समस्या थी, इस दिशा में भी काफी हद तक कार्य कराया जा चुका है. 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →