Ward 17, Naramau (Kanpur)
C.C.I.(North Delhi--110007)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 17, नारामाऊ कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित
आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से बसपा से श्रीमती रमा देवी जी कार्यरत हैं. नारामाऊ
वार्ड में तकरीबन 30-35,000 की आबादी का
रहवास है, जिनमें हर वर्ग व समुदाय के
लोग सम्मिलित हैं.
मिश्रित आबादी वाले इस
क्षेत्र में कुछ जगह नौकरीपेशा लोग हैं, तो कुछ क्षेत्रों छोटे-छोटे व्यापारी भी है, जो व्यापर के माध्यम से अपना
जीवनयापन करते हैं. इसके साथ ही वार्ड में कुछ बस्तियां भी हैं, जहां की अधिकतर आबादी मजदूरी से जुड़ी है.
यह वार्ड काफी पुराना है
तथा समय के साथ विकसित हुए इस वार्ड में काफी प्रसिद्ध मंदिर भी मौजूद हैं. बालाजी
मंदिर, नारामाऊ राधा-कृष्ण मंदिर जैसे धार्मिक स्थल बहुत से
श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का बिंदु है.
नारामाऊ वार्ड में बेहतर
शिक्षा हेतु सेंट जेविएर्स स्कूल, सुरजा देवी
सरस्वती वी.एम.जे.एच स्कूल जैसे प्राइवेट शिक्षण संस्थान मौजूद हैं. यदि स्वास्थ्य
सुविधाओं की बात की जाए, तो वार्ड में छोटे-छोटे प्राइवेट क्लिनिक मौजूद हैं. जो
प्रारंभिक चिकित्सा के विकल्प के तौर पर मौजूद हैं.
वार्ड की मुख्य समस्याओं
की बात करें तो यहां सड़कों, नालियों की
स्थिति काफी खराब है. साथ ही वार्ड में सीवरेज की भी समस्या है, जिस कारण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती
है. इन सभी समस्याओं पर विकास कार्य जारी है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →