Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Chunniganj, Ward 03 (Kanpur)

Chunniganj, Ward 03 (Kanpur)

Ashok Nagar(Kanpur Nagar--208012)
3 members 4 milestones ▲ 0 2 views · 7d 175 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

वार्ड 3, चुन्नीगंज, कानपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सीसामऊ विधानसभा का भाग है. बहुत सी मौलिक जन सुविधाओं से वंचित यह क्षेत्र मूल रूप से एक अल्पविकसित वार्ड है. वर्तमान में इस क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी का निर्वहन असरूद्दीन औवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) से शरद कुमार सोनकर कर रहे हैं, जो कि वर्ष 2017 से चुन्नीगंज से पार्षद हैं.

_वार्ड
3, चुन्नीगंज, कानपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सीसामऊ विधानसभा का भाग है. बहुत सी मौलिक जन स

Ad

जनसांख्यिकी -

जनगणना 2011 के अनुसार तकरीबन 20,000 की आबादी वाले चुन्नीगंज क्षेत्र में लगभग 30 फीसदी अल्पसंख्यक वर्ग तथा 70 फीसदी हिंदु वर्ग का निवास है. लिंगानुपात की बात की जाए तो यहां 1000 पुरुषों की तुलना में 794 महिलाएं हैं तथा यहां की साक्षरता दर तकरीबन 78 प्रतिशत है. इस क्षेत्र में जीविकापार्जन के साधन मिश्रित हैं, यानि यहां की जनसंख्या में व्यापारी वर्ग, छोटे उद्योग कर्मी, प्राइवेट जॉब करने वालों के साथ साथ सरकारी कर्मचारियों का भी कुछ प्रतिशत हिस्सा है.

_वार्ड
3, चुन्नीगंज, कानपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सीसामऊ विधानसभा का भाग है. बहुत सी मौलिक जन स

Ad

शिक्षा सुविधाएं –

चुन्नीगंज वार्ड में बहुत से प्राथमिक सरकारी विद्यालय, आंगनवाडी, नगर निगम के स्कूल हैं, जहां शिक्षा सुविधा ठीकठाक कही जा सकती है. साथ ही यहां मौजूद प्राइवेट विद्यालय शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपेक्षाकृत बेहतर हैं, जिसके चलते वार्ड की अधिकतर जनसंख्या प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा को ही महत्व देती है.  

_वार्ड
3, चुन्नीगंज, कानपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सीसामऊ विधानसभा का भाग है. बहुत सी मौलिक जन स

स्वास्थ्य सुविधाएं –

यदि चुन्नीगंज वार्ड में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं पर गौर किया जाएं तो पहले यहां एक सरकारी अस्पताल था, परन्तु स्थान नहीं होने के चलते उसे किसी अन्य वार्ड में हस्तांतरित कर दिया गया और चुन्नीगंज वार्ड में हॉस्पिटल के स्थान पर एक अविकसित धर्मशाला का निर्माण कर दिया गया. साथ ही इस क्षेत्र में अच्छे प्राइवेट हॉस्पिटल्स भी उपलब्ध नहीं हैं, जिस कारण स्थानीय निवासियों के पास विकल्प के तौर पर क्षेत्र के आस पास के हॉस्पिटल्स का रुख करना पड़ता है.

वार्ड की प्रमुख समस्याएं –

चूंकि चुन्नीगंज वार्ड अभी अधिक विकसित नहीं है, इसलिए यहाँ अधिकतर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, यहां के स्थानीय निवासियों के अनुसार पेयजल और सीवरेज की समस्या इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में से हैं. साथ ही सफाई कर्मचारियों की कमी होने के चलते क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में काफी दिक्कतें पेश आती हैं, रिटायर सफाईकर्मियों के स्थान पर नए कर्मियों की नियुक्ति नहीं होना भी बड़ी परेशानी है. इसके अतिरिक्त सीवर एवं पाइपलाइन अव्यवस्थित होने के कारण क्षेत्र में जलभराव होता रहता है. वर्तमान पार्षद के द्वारा काफी प्रयासों से गलियों, नालियों, सड़कों एवं इंटरलॉकिंग को लेकर विकास कार्य कराने के साथ साथ मौलिक जन सुविधाओं जैसे विद्यालय, अस्पताल, पार्क इत्यादि को लेकर भी प्रयास अनवरत जारी है.     

_वार्ड
3, चुन्नीगंज, कानपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सीसामऊ विधानसभा का भाग है. बहुत सी मौलिक जन स

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →