Tilak nagar – Kundri Raqabganj, Ward 34, Lucknow
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)About this research
तिलक नगर-कुंडरी रक़ाबगंज वार्ड,
लखनऊ में आने
वाले वार्डों में से एक है.
यहां आने वाले प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में राम नगर, खजुहा, इन्द्राणी नगर, कदीम, नादान महल, बाग लाल जी, कन्डहा टिकैतगंज, नवाबग, पसियाना, शास्त्री नगर, कुण्डरी कॉलोनी इत्यादि
शामिल हैं.
इस वार्ड में जीविका के साधन भी मिश्रित हैं, अथार्त यहां व्यापारी वर्ग, छोटे-बड़े उद्योगों से जुड़ी जनता, दुकानदारी में संलग्न लोगों के साथ साथ नौकरीपेशा जनता का भी निवास स्थान है.

मिश्रित जनसंख्या वाले इस वार्ड में जनसंख्या तकरीबन 15-20,000 है और यहां पार्षद के तौर पर सादिया रफ़ीक कार्यरत हैं, जो वर्ष 2017 से तिलक नगर-कुंडरी रक़ाबगंज वार्ड से जन प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं और स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं.

जनता की मौलिक सुविधाओं के
तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों,
बैंकों, एटीएम, पार्कों, मंदिरों इत्यादि की भी सुविधा हैं. यहां शिक्षा
सुविधा के रूप में अवध पब्लिक स्कूल, शास्त्री मोंटेसरी विद्यालय इत्यादि भी यहां
मौजूद हैं. साथ ही इस वार्ड में तिकोना पार्क भी स्थित है.
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से भी देखें तो यहां कुछ अस्पताल मौजूद हैं, जैसे तीर्थ हॉस्पिटल, वत्सला हॉस्पिटल इत्यादि के साथ साथ कुछ प्राइवेट क्लिनिक्स भी मौजूद है.

पार्षद के अनुसार वार्ड में कुछ नए क्षेत्र जुड़े हैं, उनकी स्थिति काफी खराब है. कई क्षेत्र पानी, कूड़े व सीवर आदि समस्याओं से ग्रसित हैं. इसलिए उनका ध्येय उन क्षेत्रों से इन सभी समस्याओं को दूर करना है.

Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions



Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →