Sundarpur, Ward 29 (Varanasi)
Sanwara(Ballia-Rasra-221721)About this research
भेलूपुर जोन की खोजवा सबजोन के अंतर्गत आने वाला सुंदरपुर वार्ड वाराणसी नगर
निगम द्वारा संचालित वार्ड है, जो क्षेत्रफल की दृष्टि से 1.3 वर्ग किलोमीटर के
दायरे में विस्तृत है. मिली जुली आबादी वाले इस वार्ड में वर्ष 2011 की जनगणना के
अनुसार लगभग 20,000 की आबादी का निवास स्थान है, वहीं स्थानीय पार्षद के अनुसार
वर्तमान में इस वार्ड की आबादी लगभग 30,000 है. इस वार्ड में आने वाले प्रमुख
मोहल्लों में प्रज्ञा नगर, गांधी नगर, न्यू साकेत नगर, कौशलेश नगर, बटुआपुरा,
सुन्दरपुरा, अदित्यानगर, कीर्तिनगर इत्यादि सम्मिलित हैं. साथ ही यहां मलिन बस्ती
के रूप में न्यू साकेत नगर हरिजन बस्ती, सुन्दरपुर हरिजन बस्ती सम्मिलित हैं.
इस वार्ड की सबसे प्रमुख विशेषता मदन मोहन मालवीय पार्क है, जो मालवीय जी के
द्वारा ही बसाया गया था. यहां पार्षद के तौर पर भारतीय जनता पार्टी से इंद्र
बहादुर सिंह जी कार्यरत हैं, जो वर्ष 2017 से जन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय
विकास कार्यों में संलग्न हैं. इस वार्ड में जीविका के साधन मिले जुले हैं, यानि
यहां व्यापारी वर्ग, छोटे लघु-कुटीर उद्योगों से जुड़ी जनता, छोटे व्यापार में
संलग्न लोगों के साथ साथ नौकरीपेशा जनता का भी निवास स्थान है, जिसमें सरकारी एवं
प्राइवेट दोनों ही सेक्टर से जुड़े लोग सम्मिलित हैं.
जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों,
एटीएम, पार्कों, मंदिरों इत्यादि की भी सुविधा हैं. यहां शिक्षा सुविधा के रूप में सनराइज स्कूल, लाल बहादुर
स्कूल, गांधी नगर, सुन्दरपुर पाठशाला, अरोड़ा पब्लिक स्कूल, गांधी मेमोरियल,
देवीनाथ पब्लिक स्कूल इत्यादि उपलब्ध है. साथ ही पब्लिक यूटिलिटी के तौर पर वार्ड
में सुंदरपुर सब्जी मंडी जैसे स्थान मौजूद हैं और आम जन के भ्रमण के लिए यहां
गांधी नगर पार्क, कौशलेश नगर पार्क एवं सुंदरपुर पार्क उपस्थित हैं.
वार्ड की प्रमुख समस्याओं की बात की जाये तो स्थानीय पार्षद इन्द्र बहादुर जी
के मुताबिक, उनके वार्ड में
पेयजल व सीवर की समस्या विकराल रूप ले रही है. सीवर की उचित व्यवस्था न होने के
कारण गंदे पानी का ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं
उनका कहना है कि वार्ड के बहुत से मुद्दे उनके कार्यक्षेत्र से बाहर हैं, जिसके कारण वह उन
पर कार्य नहीं करा पा रहे हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →