Sahabganj ward – 4 (Ayodhya)
Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)About this research
प्राचीन समय में साकेत,
कौशल देश अथवा कौशलपुरी के नाम से जानी जाने
वाली अयोध्या को प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली के रूप में देखा जाता है और यह
हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. मोक्षदायिनी अयोध्या
नगरी पौराणिक समय में कौशल राज्य की राजधानी एवं प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की
पृष्ठभूमि का केंद्र थी और आज भी प्रभु श्री राम की जन्मस्थली होने के कारण अयोध्या
को हिन्दुओं की प्रमुख तीर्थस्थली एवं सप्तपुरियों में से एक माना जाता है.
तो चलिए बात करते हैं इसी
अयोध्या नगरी के एक वार्ड, साहबगंज वार्ड की...जो
वर्ष 2017 से पहले फैजाबाद जिले के
अंतर्गत आता था, लेकिन योगी सरकार
के प्रदेश में आने के बाद फैजाबाद और अयोध्या नगर पालिका को जोड़कर अयोध्या नगर
निगम का निर्माण किया गया, जिसमें तकरीबन
तीन लाख की आबादी वाले 50 वार्ड को 60 नए वार्ड में विभाजित का दिया गया. इस तरह कभी
फैजाबाद नगर परिषद् के 29 वार्ड में से एक
साहबगंज वार्ड भी अयोध्या नगर निगम का हिस्सा बन गया.
लगभग 5000-6000 की आबादी वाले वार्ड में स्थानीय पार्षद शकुंतला के अनुसार वर्ष 2017 में मतदाताओं की संख्या लगभग 8000 थी. मिश्रित आबादी वाले इस इलाके में वैदेही नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, अंबेडकर नगर कॉलोनी और लोनियाना कुंजा जैसे मोहल्ला शामिल हैं. बात की जाए यदि वार्ड के परिसीमन की तो वार्ड की सीमाएं उत्तर में पुलिस चौकी साहबगंज से साहबदीन सीताराम स्कूल तक फैली हुई हैं.
साहबगंज वार्ड में यदि शिक्षा व्यवस्थाओं पर बात की जाए तो स्थानीय पार्षद के अनुसार यहां एक प्राथमिक पाठशाला व प्राइवेट विद्यालय मौजूद हैं. साथ ही वार्ड में श्याम सुंदर सरस्वती विद्यालय इंटरमिडिएट कॉलेज भी है. इसीलिए देखा जाए तो यहां शिक्षा सुविधा बेहतर है.

वार्ड में धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यहाँ मंदिरों-मस्जिदों की भी काफी संख्या है. जिनमें दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर इत्यादि आते हैं.

स्वास्थ्य सुविधा के रूप में छोटे मोटे प्राइवेट क्लीनिकों के साथ-साथ प्राइवेट नर्सिंग होम भी हैं, जिनमें देवा मेमोरियल हॉस्पिटल इत्यादि शामिल हैं. साथ ही जिला चिकित्सालय भी वार्ड से बेहद नजदीक है, जो आमजन के लिए चिकित्सा सुविधा का अच्छा जरिया है.

बात यदि वार्ड की प्रमुख
समस्याओं के बारे में की जाए तो स्थानीय पार्षद के अनुसार क्षेत्र में एक दलित
बस्ती हैं, जहां आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं
ज्यादा हैं. वहां पर सबसे बड़ी समस्या नाले की है. इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कुछ
सड़कों की स्थिति भी बेहद दयनीय है,
जिस कारण आमजन को काफी
समस्यायों का सामना करना पड़ता है.
References:
1. http://nagarnigamayodhya.in/pages/hi/topmenu-hi/hi-about-us/hi-ward-mohallas
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →