Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Prahlad Ghat, Ward 49 (Varanasi)

Prahlad Ghat, Ward 49 (Varanasi)

Sanwara(Ballia-Rasra-221721)
2 members 4 milestones ▲ 0 2 views · 7d 174 all-time

About this research

प्राचीन मंदिर पंचमुखी महादेव मंदिर की नगरी तथा आदमपुर जोन के अंतर्गत आने वाले प्रह्लाद घाट वार्ड क्षेत्रफल की दृष्टि से 0.580 वर्ग किलोमीटर के दायरे में विस्तृत है. मिली जुली आबादी वाले इस वार्ड में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 15,948 की आबादी का निवासस्थान है. इस वार्ड में आने वाले प्रमुख मोहल्लों में विनोद बाज़ार, नया महादेव, सदर महादेव इत्यादि सम्मिलित है. साथ ही पंचमुखी महादेव टेम्पल से मछोदरी पार्क तक का इलाका कमर्शियल में आता है.  

_प्राचीन मंदिर पंचमुखी महादेव
मंदिर की नगरी तथा आदमपुर जोन के अंतर्गत आने वाले प्रह्लाद घाट वार्ड क्

Ad

यहां पार्षद के तौर पर मिथिलेश साहनी कार्यरत हैं, जो वर्ष 2017 से जन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं. इस वार्ड में जीविका के साधन मिले जुले हैं,  अथार्त यहां व्यापारी वर्ग, छोटे लघु-कुटीर उद्योगों से जुड़ी जनता, छोटे व्यापार में संलग्न लोगों का भी निवास स्थान है. इसके अतिरिक्त यहां सरकारी व प्राइवेट नौकरी में संलग्न रहने वाले लोगों की भी आबादी अच्छी खासी है.

Ad

जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों, एटीएम, पार्कों, मंदिरों इत्यादि की भी सुविधा हैं. यहां शिक्षा सुविधा के रूप में राजघाट पब्लिक स्कूल, मोंटेसरी पब्लिक स्कूल, व बाल विद्यालय के साथ-साथ कुछ कॉलेज भी मौजूद हैं.

इसके साथ ही पब्लिक यूटिलिटी के तौर पर वार्ड में मार्केट भी मौजूद हैं और आम जन के भ्रमण के लिए कुछ पार्क भी वार्ड में मौजूद हैं. साथ ही वार्ड में प्राचीन काशी रेलवे स्टेशन है, जो काफी प्रसिद्ध है.

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →