Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Papermill Colony, Ward 23 (Lucknow)

Papermill Colony, Ward 23 (Lucknow)

C.C.I.(North Delhi--110007)
3 members 4 milestones ▲ 0 2 views · 7d 49 all-time

About this research

पेपर मिल कॉलोनी वार्ड, लखनऊ के विकसित वार्डों में से एक माना जाता है. यहां आने वाले प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में जुगौली, भीकमपुर, वाल्मिकी नगर, अकबर नगर, पेपर मिल कॉलोनी ब्लाक ए से लेकर एच तक, नेहरू इन्क्लेव, सिंचाई कालोनी, शिवाजी नगर, नगर रेलवे कॉलोनी, सचिवालय कॉलोनी इत्यादि शामिल हैं.   

Ad

मिश्रित जनसंख्या वाले इस वार्ड में जनसंख्या तकरीबन 19-20,000 है और यहां पार्षद के तौर पर राजेश सिंह जी कार्यरत हैं, जो वर्ष 2017 से पेपर मिल कॉलोनी वार्ड से जन प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं और स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं.

Ad

इस वार्ड में जीविका के साधन भी मिश्रित हैं, अथार्त यहां व्यापारी वर्ग, छोटे-बड़े उद्योगों से जुड़ी जनता, दुकानदारी में संलग्न लोगों के साथ साथ नौकरीपेशा जनता का भी निवास स्थान है.

जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों, एटीएम, पार्कों, मंदिरों इत्यादि की भी सुविधा हैं. यहां शिक्षा सुविधा के रूप में प्रधान कान्वेंट विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज इत्यादि भी यहां मौजूद हैं. साथ ही इस वार्ड में शनि मंदिर पार्क भी स्थित है.

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से भी देखें तो यहां बहुत से अस्पताल मौजूद हैं, जैसे हीलिंग टच हॉस्पिटल, धनराज हॉस्पिटल के साथ साथ कुछ प्राइवेट क्लिनिक्स भी मौजूद है.

पार्षद जी के अनुसार वार्ड की सबसे बड़ी समस्या स्वच्छता व पेयजल की है. जिस कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →