Mangal Pandey Ward – 44 (Ayodhya)
Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)About this research
भारतीय स्वाधीनता संग्राम
में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर पुरुष, जिन्होंने अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी के
शासन की जड़े हिला कर रख दी थी. उनकी शहादत ने देश में क्रांति की शुरुआत की थी. ऐसे
वीर क्रांतिकारी मंगल पांडेय को कौन नहीं जानता? भारत माता के यह सपूत आज़ादी के महानायक के रूप में भी जाने
जाते हैं. इसी वीर क्रांतिकारी के नाम पर अयोध्या के वार्ड 44 को मंगल पांडेय के वार्ड का नाम दिया गया है.
सांप्रदायिक सौहार्द और
आपसी सामंजस्य की मिसाल कायम करता यह वार्ड आज भी गंगा-जमुनी तहजीब का प्रदर्शन
करता है, जहां दिवाली की जगमगाहट
और ईद की रौनक दोनों की झलक दिखाई देती है. मंगल पांडेय वार्ड का...जो वर्ष 2017 से पहले फैजाबाद जिले के अंतर्गत आता था,
लेकिन योगी सरकार के प्रदेश में आने के बाद
फैजाबाद और अयोध्या नगर पालिका को जोड़कर अयोध्या नगर निगम का निर्माण किया गया,
जिसमें तकरीबन तीन लाख की आबादी वाले 50 वार्ड को 60 नए वार्ड में विभाजित का दिया गया. इस तरह कभी फैजाबाद नगर
परिषद् के 29 वार्ड में से एक मंगल
पांडेय वार्ड भी अयोध्या नगर निगम का हिस्सा बन गया.
जुड़वाँ शहर अयोध्या और फैजाबाद की नगर पालिका बोर्ड को समाप्त कर प्रदेश सरकार ने अयोध्या नगर निगम की स्थापना करते हुए यहाँ बनाए गए नए वार्ड का नामकरण क्रांतिकारियों, ऐतिहासिक व्यक्तियों एवं धार्मिक-सांस्कृतिक स्थानों के नाम पर किया है. इसी तर्ज पर भारतीय स्वाधीनता के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी मंगल पांडे के नाम पर अयोध्या के वार्ड 44 का नामकरण किया गया. इस वार्ड में स्थानीय विकास की जिम्मेदारी का वहन राजेश कुमार गौड़ कर रहे हैं, जो वर्ष 2017 से इस वार्ड में पार्षद रहते हुए स्थानीय विकास की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
कमर्शियल क्षेत्र की बहुलता वाले वार्ड में मिली जुली जनसंख्या वाले का निवास स्थान है, जिसमें आने वाले प्रमुख मोहल्लों में घसियारी मंडी, तरकारी मंडी, राजागली, ठठरहिया, अंगूरीबाग आंशिक, नहरबाग आंशिक, रिकाबगंज आंशिक, पुराना मछली बाज़ार आदि आते हैं. शिक्षा व्यवस्था के तौर पर इस वार्ड में एक प्राथमिक विद्यालय है साथ ही मंदबुद्धि वालों का भी एक विद्यालय है. स्थानीय पार्षद के प्रयासों से प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल शिक्षा की सुविधा भी करायी गयी है. शिक्षा सुविधा के लिहाज से यह वार्ड बेहतर कहा जा सकता हैं.

स्वास्थ्य सुविधाओं की
बात की जाए तो वार्ड में काफी सारे प्राइवेट क्लीनिक मौजूद है और एक आंगनबाड़ी केंद्र
भी यहां मौजूद हैं, जिनमें चिकित्सा कैंप व टीकाकरण की सुविधा करायी जाती है और उनमें
बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं.
बात यदि वार्ड की प्रमुख समस्याओं के बारे में की जाए तो राजेश जी के मुताबिक अयोध्या नगर निगम से अलग होने से पहले समस्याएं काफी अधिक थी, परन्तु पिछले कुछ वर्षों से अयोध्या नगर निगम अलग होने के बाद से समस्याओं पर क्रमानुसार कार्य हुआ है. पहले सड़कों, गलियों, नालियों, पेयजल, बिजली, स्वच्छता इत्यादि मुद्दें मंगल पांडे वार्ड में हुआ करते थे, किन्तु वर्तमान सरकार की योजनाओं के माध्यम से इन सभी मुद्दों पर कार्य करा लिया गया है.

References:
1. http://nagarnigamayodhya.in/pages/hi/topmenu-hi/hi-about-us/hi-ward-mohallas
4. https://www.jagran.com/uttar-pradesh/faizabad-16096030.html
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →