Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Katuapura, Ward 54 (Varanasi)

Katuapura, Ward 54 (Varanasi)

Amilauri(Sant Ravidas Nagar-Gyanpur-221406)
4 members 4 milestones ▲ 0 10 views · 7d 138 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

कोतवाली जोन एवं सबजोन के अंतर्गत आने वाला कतुअपुरा वार्ड वाराणसी नगर निगम द्वारा संचालित वार्ड है. मिली जुली आबादी वाले इस वार्ड में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 10,000 की आबादी का निवासस्थान है. इस वार्ड में आने वाले प्रमुख मोहल्लों में विशेश्वरगंज, हरतीरथ, कतुआ, हनुमान चौक इत्यादि सम्मिलित हैं. साथ ही यहां मलिन बस्ती के रूप में कतुअपुरा हरिजन बस्ती का क्षेत्र आता है.       

Ad

यहां पार्षद के तौर पर भारतीय जनता पार्टी से सुरेश कुमार चौरसिया जी कार्यरत हैं, जो वर्ष 2017 से जन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं. यह वार्ड बहुत अधिक विस्तृत नहीं है और यहां जीविका के साधन मिले जुले हैं, यानि यहां व्यापारी वर्ग, छोटे लघु-कुटीर उद्योगों से जुड़ी जनता, छोटे व्यापार में संलग्न लोगों के साथ साथ नौकरीपेशा जनता का भी निवास स्थान है.

Ad

जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, बैंकों, एटीएम, मंदिरों, मस्जिदों इत्यादि की भी सुविधा हैं. यहां शिक्षा सुविधा के रूप में शांतिवल विद्यापीठ, विवेकानंद स्कूल इत्यादि की सुविधा है. साथ ही यहां कुछ पुराने मंदिर भी मौजूद हैं.

वार्ड की प्रमुख समस्याओं की बात की जाये तो स्थानीय पार्षद सुरेश जी का कहना है कि पहले के जनप्रतिनिधियों ने सीवर पर स्थायी कार्य कराने के बजाए सिर्फ खानापूर्ति की थी, जिससे अब समस्याएं उत्पन्न हो रहीं. वहीं पेयजल की लाइन पर भी मानक के अनुसार कार्य नहीं कराया गया. इसी प्रकार क्षेत्र के अन्य मुद्दों को भी नजरअंदाज करके बस खानापूर्ति की गई. पार्षद बनने के बाद से वह इन सभी मुद्दों पर अपने स्तर से कार्य कर रहे हैं तथा इनके स्थायी समाधान के लिए प्रयासरत हैं.

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →