Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Jalalipura, Ward 39 (Varanasi)

Jalalipura, Ward 39 (Varanasi)

Sanwara(Ballia-Rasra-221721)
4 members 4 milestones ▲ 0 15 views · 7d 75 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

पौराणिक नगरी वाराणसी की आदमपुर जोन एवं सबजोन के अंतर्गत आने वाला जलालीपुरा वार्ड तकरीबन 0.793 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 18,000 के आस पास जनसंख्या का निवास है, वहीँ स्थानीय पार्षद के अनुसार वार्ड में वर्तमान आबादी तकरीबन 40,000 के आस पास है. वार्ड में प्रमुख मोहल्लों के रूप में मीना बाज़ार, शैलपुत्री, अमरपुर मेधिया, अमरपुर बातलोहिया, जलालीपुरा इत्यादि मौजूद हैं. इसके अतिरिक्त वार्ड में सीता राम भवन जलालीपुरा, शैलपुत्री मंदिर का उत्तरी भाग, जलालीपुरा नाला बस्ती आदि मलिन बस्ती क्षेत्र के तौर पर उपस्थित हैं. 
  
_पौराणिक नगरी वाराणसी की आदमपुर जोन एवं सबजोन के अंतर्गत आने वाला जलालीपुरा वार्ड तकरीबन 0.793 वर्ग
  
यहां पार्षद के तौर पर कांग्रेस पार्टी से हाजी ओकास अंसारी कार्यरत हैं और वर्ष 2017 से जन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं. यह वार्ड बेहद अधिक विकसित नहीं है. वार्ड में आजीविका के साधनों की यदि बात की जाये तो यहां बुनकरों की संख्या अधिक है, जो विगत काफी वर्षों से बुनकरी के कारोबार में संलग्न हैं. इसके अतिरिक्त छोटे व्यापारियों, लघु उद्योग कर्मियों की आबादी भी इस वार्ड में निवास करती है.  
  
_पौराणिक नगरी वाराणसी की आदमपुर जोन एवं सबजोन के अंतर्गत आने वाला जलालीपुरा वार्ड तकरीबन 0.793 वर्ग
  
जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर यह वार्ड अत्याधिक विकसित नहीं कहा जा सकता है. यहां अच्छे अस्पतालों, बड़े विद्यालयों, सरकारी शिक्षा केन्द्रों सहित अन्य पब्लिक यूटिलिटी के साधनों का अभाव देखा जा सकता है. वस्तुतः यहां शिक्षा सुविधा के रूप में ज्ञानोदय स्कूल, प्राइमरी स्कूल जलालीपुरा, केएन पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल इत्यादि उपलब्ध है. यहां पार्क, बैंकिंग सुविधा भी नहीं हैं.   
  
_पौराणिक नगरी वाराणसी की आदमपुर जोन एवं सबजोन के अंतर्गत आने वाला जलालीपुरा वार्ड तकरीबन 0.793 वर्ग
  
वार्ड की प्रमुख समस्याओं की बात की जाये तो क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर पार्षद जी का कहना है कि निगम का सहयोग न मिलने के कारण उनके वार्ड में किसी भी प्रकार की प्रगति नहीं हो पा रही है. वार्ड में गंदगी का अंबार है, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कोई कार्य नहीं हो पाया है. 
  
पार्षद के अनुसार वार्ड में इंटरलॉकिंग, सीवर लाइन, बिजली का खंभा लगवाने जैसे कार्य भी रूके पड़े हैं, जिसमें सीवर लाइन की समस्या गंभीर रूप ले रही है. नगर निगम में शिकायत करने पर भी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है. वहीं पार्षदों को अब तक उनकी निधि भी मुहैया नहीं हो पाई है, जिसके चलते किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हो पा रहा है.

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

जलालीपुरा  वार्ड में पार्षद कोटा से कराया गया मार्ग मरम्मत का कार्य
जलालीपुरा वार्ड में पार्षद कोटा से कराया गया मार्ग मरम्मत का कार्य
जलालीपुरा वार्ड में श्रधालुओं की सुविधा  के मद्देनजर पार्षद ने धार्मिक स्थल में  कराया सड़क निर्माण का कार्य
जलालीपुरा वार्ड में श्रधालुओं की सुविधा के मद्देनजर पार्षद ने धार्मिक स्थल में कराया सड़क निर्माण का कार्य
जलालीपुरा  वार्ड में  चौकों  की मरम्मत का कार्य करवाते हुए  पार्षद हाजी ओकास अंसारी
जलालीपुरा वार्ड में चौकों की मरम्मत का कार्य करवाते हुए पार्षद हाजी ओकास अंसारी
How this page is edited — our standards

BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:

  • Verification — claims backed by public sources
  • Accuracy — names, dates and numbers checked
  • Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
  • Public interest — real development & governance, not promotion
  • Timeliness — current, with a last-reviewed date
  • Completeness — the actual substance, not filler
  • Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed

Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →