Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Gadi Peer Khan, Ward-93, (Lucknow)

Gadi Peer Khan, Ward-93, (Lucknow)

Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)
3 members 4 milestones ▲ 0 16 views · 7d 452 all-time

About this research

वार्ड 93, गढ़ी पीर खां लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से अयाजुर्रहमान जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 10-15,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 82 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारियों की संख्या अधिक है.

Ad

यदि वार्ड के परिसीमन की बात की जाए तो राम नगर, वेदन टोला, नेवाती टोला-2, हाता गुरदास गल, रज्जब गंज, यासीन गंज, मोज्जम नगर ये सभी इलाके गढ़ी पीर खां वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.

Ad

गढ़ी पीर खां वार्ड की सीमाएं उत्तर में हरदोई रोड़ के अतिरिक्त अन्दर के भाग तक, दक्षिण में अम्बरगंज मैरिज हॉल से शीशमिल तक कैम्पवेल रोड़ तक, पूर्व में ब्राइट करियर स्कूल से ठाकुरगंज तिराहे तक तथा पश्चिम में शीशमिल से बालागंज चौराहे तक कैम्पवेल रोड़ तक फैली हुई हैं.

गढ़ी पीर खां वार्ड में कुछ संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें नवयुग पब्लिक स्कूल, सिटी मोंटेसरी स्कूल जैसे विद्यालय शामिल हैं. यदि डिग्री कॉलेज की बात की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. जिनमें आलमबाग इंटर कॉलेज जैसे कॉलेज सम्मिलित हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं. अवध हॉस्पिटल व मेडिकल केयर सेंटर जैसे हॉस्पिटल शामिल हैं.

स्थानीय सुविधाओं के तौर पर वार्ड में दुर्गा पार्क, समर विहार पार्क व शिव प्लाजा जैसे शॉपिंग सेंटर भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में शिव मंदिर, सरस्वती विद्या जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.

पार्षद जी के अनुसार वार्ड की सबसे बड़ी समस्या सड़कों की खराब स्थिति थी. जिसे काफी हद तक ठीक किया जा चुका है

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →