Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Daulatganj, Ward-90, (Lucknow)

Daulatganj, Ward-90, (Lucknow)

Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)
3 members 4 milestones ▲ 0 3 views · 7d 226 all-time

About this research

वार्ड 90, दौलतगंज लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से रानी कनौजिया जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 20-25,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 76 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारियों व दुकानदारों की संख्या अधिक है.  

Ad

यदि वार्ड के परिसीमन की बात की जाए तो गिरधारीलाल माथुर रोड़, मुर्ग खाना, रामगंज, पजावा अहमद गंज, गऊ घाट ये सभी इलाके दौलतगंज वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.

Ad

दौलतगंज वार्ड में कुछ संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें सिटी कान्वेंट विद्यालय, न्यू मॉडर्न विद्यालय जैसे स्कूल शामिल है. यदि डिग्री कॉलेज की बात की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. जिनमें बी.एल.एस इंटर कॉलेज, बजरंगी लाल साहू इंटर कॉलेज जैसे कॉलेज शामिल हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं. जिनमें न्यू अपोलो हॉस्पिटल, ब्रजराज हॉस्पिटल जैसे हॉस्पिटल वार्ड में मौजूद है.

स्थानीय सुविधाओं के तौर पर वार्ड में लाल कॉलोनी पार्क, रेलवे कॉलोनी पार्क व खोया मंडी, तरन्नुम मार्केट जैसे बाज़ार भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में जगन्नाथ जी मंदिर, शिव मंदिर, बालाजी मंदिर जैसे मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.

पार्षद जी के अनुसार वार्ड की प्रमुख समस्या सफाई कर्मचारियों का अभाव है. इसके अतिरिक्त वार्ड में नालियां भी ठीक प्रकार नही बनी हुई हैं, जिसके कारण अक्सर सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →