Bhavaniganj, Ward-107, (Lucknow)
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)About this research
वार्ड 107, भवानीगंज लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित
आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से संतोष कुमार जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 20-25,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 65 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस
वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारियों की संख्या अधिक है.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो मेहंदी गंज, लोध पुरवा, सादिक भदेवा, पुराना हैदरगंज, तुलसीदास मार्ग ये सभी इलाके भवानीगंज वार्ड के अंतर्गत
शामिल हैं. भवानीगंज वार्ड की सीमाएं
उत्तर में थाना बाज़ार खाला के सामने गली नौबस्ता पुलिया तक, दक्षिण में बुलाकी अड्डे से भंडारी चक्की व ओरिएण्टल बैंक तक, पूर्व में खाला
बाज़ार थाने से बुलाकी अड्डे होते हुए चरक चौराहे तक, पश्चिम में इन्दरा मस्जिद से
तेल मिल तक फैली हुई हैं.
भवानीगंज द्वितीय वार्ड
में कुछ संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें सावित्री
देवी बालिका विद्यालय व इंदिरा कान्वेंट विद्यालय जैसे स्कूल शामिल हैं. यदि
डिग्री कॉलेज की बात की जाए तो इस वार्ड में कस्तूरबा कन्या इंटर डिग्री व कॉलेज जैसे
भी मौजूद है. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में नीलकंठ हॉस्पिटल व
जीवन हॉस्पिटल जैसे कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर वार्ड में शीतला पार्क, नेशनल कॉलोनी पार्क व जैसे पार्क व कुछ बाज़ार भी मौजूद
हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे
विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में हनुमान
मंदिर व शिव मंदिर जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.
पार्षद जी के अनुसार वार्ड
की प्रमुख समस्या सड़कों व पेयजल की है. जिसके लिए वे निरंतर कार्य
कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त वह जनता को स्वच्छता के लिए जागरूक करने का भी प्रयास
करते हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →