Amaniganj ward – 40 (Ayodhya)
Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)About this research
सरयू नदी के दक्षिणी तट
पर बसी अयोध्या एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है. इस जनपद का नगरीय क्षेत्र
अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत समाहित है. प्राचीन समय में साकेत, कौशल देश अथवा कौशलपुरी के नाम से जानी जाने
वाली अयोध्या को प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली के रूप में देखा जाता है और यह
हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. मोक्षदायिनी अयोध्या
नगरी पौराणिक समय में कौशल राज्य की राजधानी एवं प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की
पृष्ठभूमि का केंद्र थी और आज भी प्रभु श्री राम की जन्मस्थली होने के कारण
अयोध्या को हिन्दुओं की प्रमुख तीर्थस्थली एवं सप्तपुरियों में से एक माना जाता
है.
तो बात करते हैं अयोध्या
नगरी के वार्ड, अमानीगंज की...जो वर्ष 2017 से पहले फैजाबाद जिले के अंतर्गत आता था,
लेकिन योगी सरकार के प्रदेश में आने के बाद
फैजाबाद और अयोध्या नगर पालिका को जोड़कर अयोध्या नगर निगम का निर्माण किया गया,
जिसमें तकरीबन तीन लाख की आबादी वाले 50 वार्ड को 60 नए वार्ड में विभाजित का दिया गया. इस तरह कभी फैजाबाद नगर
परिषद् के 29 वार्ड में से एक कंधारी
बाज़ार वार्ड भी अयोध्या नगर निगम का हिस्सा बन गया.
लगभग 7000-8000 की आबादी वाले अमानीगंज वार्ड में पूनम यादव स्थानीय
पार्षद के पद पर सेवाएं दे रही हैं और उनके पति राम अजोर यादव बतौर पार्षद
प्रतिनिधि स्थानीय विकास कार्यों में उनका सहयोग कर रहे हैं. पार्षद प्रतिनिधि के
अनुसार वर्ष 2017 में मतदाताओं की
संख्या 3600 थी.
मिश्रित आबादी वाले इस
इलाके में अमानीगंज आंशिक, अवधपुरी आंशिक और पठान टोलिया आंशिक जैसे मोहल्लें शामिल हैं. यदि बात की जाए क्षेत्र में शिक्षा
व्यवस्था की तो यहां छोटे-छोटे प्राइवेट स्कूल तो मौजूद है परन्तु एक भी प्राथमिक
विद्यालय या इंटर कॉलेज की सुविधा वार्ड में नही है. जिसके कारण बच्चों को वार्ड
से दूर पढ़ने के लिए जाना पड़ता है यानि शिक्षा व्यवस्था क्षेत्र में अच्छी नही है.
यदि जनसुविधा पर गौर किया
जाए तो वार्ड में पार्क भी मौजूद नही हैं परन्तु कुछ मार्केट प्लेस हैं और मंदिर
वार्ड में हैं. स्वास्थ्य सुविधा के रूप में छोटे मोटे प्राइवेट क्लीनिकों के साथ
ही अवध हॉस्पिटल वार्ड में स्थित है, जो आमजन के लिए चिकित्सा सुविधा का अच्छा जरिया है.
पार्षद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की यदि प्रमुख समस्याओं पर बात की जाए तो यहां स्थानीय निवासियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं काफी अधिक है. जिनमें वार्ड में पार्क व प्राथमिक विद्यालय नही है. इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होनें अधिकारियों व महापौर को पत्र भी लिख कर भेजें हैं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है.

References:
1. http://nagarnigamayodhya.in/pages/hi/topmenu-hi/hi-about-us/hi-ward-mohallas
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions

Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →