Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Shilpa Chaudhary

Shilpa Chaudhary

Ator Nagla(Ghaziabad-Ator Nagla-201003)

नाम : शिल्पा चौधरी   पद : पार्षद (भाजपा), वसुंधरा, वार्ड-61, नगर निगम गाजियाबाद  नवप्रवर्तक कोड़ : 71190943  परिचय  राजनीति के साथ साथ जनहित कार्यों में विशेष रुझान रखने वाली शिल्पा चौधरी गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड - 51, वसुंधरा से भाजपा पार्षद पद पर

2 reputation 0 views · 7d ▼ -4 55 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Shilpa Chaudhary is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : शिल्पा चौधरी 

  

पद : पार्षद (भाजपा), वसुंधरा, वार्ड-61, नगर निगम गाजियाबाद

  

नवप्रवर्तक कोड़ : 71190943

  

परिचय

  
राजनीति के साथ साथ जनहित कार्यों में विशेष रुझान रखने वाली शिल्पा चौधरी गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड - 51, वसुंधरा से भाजपा पार्षद पद पर सेवाएं दे रही हैं। एक शिक्षित, कर्तव्यनिष्ठ एवं संकल्पित नारी शक्ति के रूप में वह राजनीतिक क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का वहन करने के साथ-साथ समाज सेविका के रूप में भी सक्रिय हैं और लोकहित के कार्यों में अपना योगदान अंकित करते हुए वह संगठन की मजबूती के लिए भी विभिन्न योजनाओं में संलग्न रहती हैं। वर्तमान में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वह जिला गाजियाबाद में जन जन तक केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने के क्रम में प्रयासरत हैं।  
  
नाम : शिल्पा चौधरी   पद : पार्षद (भाजपा), वसुंधरा, वार्ड-61, नगर निगम गाजियाबाद  नवप
  

राजनीतिक जीवन

  
समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के ध्येय से राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाली शिल्पा चौधरी काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। 2023 में हुए गाजियाबाद नगर निगम चुनावों में उन्होंने भारी जनसमर्थन हासिल करते हुए क्षेत्र के पार्षद पद की जिम्मेदारी को संभाला। उनके पति एडवोकेट आशीष चौधरी भी जिला गाज़ियाबाद में भाजपा युवा मोर्चा से महानगर उपाध्यक्ष के रूप में कार्यशील हैं।  
  
नाम : शिल्पा चौधरी   पद : पार्षद (भाजपा), वसुंधरा, वार्ड-61, नगर निगम गाजियाबाद  नवप
  

सामाजिक अगुवाई

  
शिल्पा चौधरी का रुझान आरंभ से ही समाज सेवा के क्षेत्र में रहा है। इसके अतिरिक्त अपने बड़ों एवं परिवार से प्रेरणा लेकर उन्होंने समाज में आगे बढ़कर कार्य करना आरम्भ किया। राजनीति क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए शिल्पा चौधरी को मुख्य रूप से उनके परिवार वालों ने प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ाया, जिसके बाद से उन्होंने कभी जन कल्याण के मार्ग से अपने कदम पीछे नहीं हटाए। 
  
नाम : शिल्पा चौधरी   पद : पार्षद (भाजपा), वसुंधरा, वार्ड-61, नगर निगम गाजियाबाद  नवप
  

प्रमुख स्थानीय मुद्दें

  
शिल्पा चौधरी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश में विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के शासन में प्रदेश के हर जिले में विकास हुआ है। उनका कहना है कि गाजियाबाद के उनके वार्ड 61 में विभिन्न मुद्दों जैसे स्वच्छता, पेयजल, संरचनात्मक विकास इत्यादि को लेकर धरातल पर काम किया जा रहा है। जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने का प्रयास किया जाता है, जिससे समय रहते मुद्दों का निपटान किया जा सके। 
  
नाम : शिल्पा चौधरी   पद : पार्षद (भाजपा), वसुंधरा, वार्ड-61, नगर निगम गाजियाबाद  नवप
  

संपन्न विकास कार्य

  
शिल्पा चौधरी के कार्यकाल को अबही लगभग एक वर्ष ही पूरा हुआ है, जिसके अंतर्गत उन्होंने तमाम उन मुद्दों पर कार्य करने का प्रयास किया है, जिनके कारण स्थानीय जनमानस को समस्या हो रही थी। उन्होंने स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर विशेष रूप से काम किया है। इसके साथ ही वह क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रत्येक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करती हैं, जिससे सामाजिक सद्भावना बनी रह सके।  
  
नाम : शिल्पा चौधरी   पद : पार्षद (भाजपा), वसुंधरा, वार्ड-61, नगर निगम गाजियाबाद  नवप
  
इसके साथ ही शिल्पा चौधरी का प्रयास रहता है कि केंद्रीय सरकार की योजनाओं का लाभ सुपात्रों तक पहुँच सके, जैसे आयुष्यमान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना इत्यादि के संबंध में वह आम जन को जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक भी करती रहती हैं। शिल्पा चौधरी के विकास कार्यों की अभी शुरुआत है, आने वाले समय में वह अपने क्षेत्र में विकास के नव आयाम स्थापित करने के क्रम में आगे बढ़ रही हैं। 
  

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →