Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Shailendra Verma

Shailendra Verma

H E School(Lucknow-Lucknow-226006)

नाम : शैलेन्द्र वर्मा    पद : मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा), चिनहट वार्ड - 2     नवप्रवर्तक कोड : 71183226   जीवन परिचय – शैलेन्द्र वर्मा जी लखनऊ के चिनहट वार्ड से राजनीतिक नवप्रवर्तक के रूप में भाजपा के बैनर तले कार्यरत हैं. गोमती नगर, ल

◆ 4.5044 contribution score 1 reputation 10 views · 7d ▲ 1 321 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Action research

Ward and district projects Shailendra Verma contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : शैलेन्द्र वर्मा   

पद : मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा), चिनहट वार्ड - 2    

नवप्रवर्तक कोड : 71183226

 

जीवन परिचय –

Ad

शैलेन्द्र वर्मा जी लखनऊ के चिनहट वार्ड से राजनीतिक नवप्रवर्तक के रूप में भाजपा के बैनर तले कार्यरत हैं. गोमती नगर, लखनऊ के निवासी शैलेन्द्र जी ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है तथा वे पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता के रूप में समाज की उन्नति में अपना सफल योगदान अंकित करा रहे हैं. भाजपा में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देकर वे पार्टी को सुदृढ़ बनाने में सहायता देने के साथ ही स्थानीय जनता के लिए विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वन में अग्रणी हैं.

वर्तमान में उनकी माता श्रीमती सावित्री देवी जी चिनहट द्वितीय वार्ड नं. 49 से पार्षद के तौर पर जनहित कार्य कर रही हैं, जिनका सहयोग करने के ध्येय से वे स्वयं जन सम्स्त्याओं का धरातलीय निरीक्षण करते हैं, साथ ही वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों की सलाह से विकास कार्यों की नींव रखते हैं.   

नाम : शैलेन्द्र वर्मा   
पद : मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा),  

समाज की अगुवाई –

Ad

मूल रूप से व्यवसायी शैलेन्द्र जी के पारिवारिक सदस्य भी समाज कल्याण की मुहिम से जुड़े रहे हैं, भाजपा द्वारा चलाए गये विभिन्न जनजागरण अभियानों से जुड़कर उनके परिवार के सदस्य कार्यरत रहे हैं. इसी से प्रेरित होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भागीदारी करने के उद्देश्य से उन्होंने जनहित कार्यों में अगुवाई करने का निर्णय लिया. उनका मानना है कि समाज हित के लिए किये गये प्रत्येक प्रयास से व्यक्ति को एक नया और बेहतर अनुभव प्राप्त होता है. समाज निर्माण कार्यों के अंतर्गत शैलेन्द्र जी वार्ड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में निशुल्क पुस्तकें, यूनिफार्म, बैग इत्यादि शिक्षण सामग्री का वितरण अक्सर करते रहते हैं.

नाम : शैलेन्द्र वर्मा   
पद : मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा),  

राजनैतिक पदार्पण –

Ad

समाज सेवा के साथ ही वर्ष 2001 से सक्रिय राजनीति में जुड़े शैलेन्द्र जी भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर संगठनात्मक कार्यों में संलग्न रह चुके हैं. चिनहट मंडल चुनाव आयोग में संयोजक के रूप में जनता को मतदान के लिए जागरूक करने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं, साथ ही वर्ष 2013-16 तक की समयावधि में वे लखनऊ महानगर के भाजपा युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वर्ष 2016 से शैलेन्द्र जी उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत होकर जनता की सेवा कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त पिछले नौ माह से वे पार्षद प्रतिनिधि के रूप में अपनी माता जी के साथ मिलकर चिनहट वार्ड के लिए विकास कार्यों में सहभागीदारी प्रदान कर रहे हैं.

नाम : शैलेन्द्र वर्मा   
पद : मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा),

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें  एवं सम्पन्न विकास कार्य –

स्थानीय मुद्दों में शैलेन्द्र जी सर्वाधिक प्राथमिकता स्वच्छता को देते हैं, पार्षदी कार्यकाल के दौरान उनका प्रथम प्रयास प्रधानमंत्री जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री जी तथा नगर विकास मंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान की विचारधारा को आगे ले जाना है. इस दिशा में वे मुख्य मार्गों, गलियों, नालियों आदि की साफ़-सफाई पर मुख्य रूप से ध्यान दे रहे हैं. साथ ही लम्बे समय से अविकसित पड़े वार्ड के कुछ निचले क्षेत्रों में भी वे सुधार करने के लिए प्रयासरत हैं. इस दिशा में उन्होंने वास्तु खंड, विभव खंड, विशेष खंड आदि क्षेत्रों में वर्षों से खराब पड़ी सडकों और नालियों का नवीनीकरण करवाया. स्वच्छता के मंतव्य को लेकर ही उन्होंने भरवारा ग्राम में विशेष सफाई अभियान चलाया, साथ ही वार्ड में जगह जगह जमा कूड़े-करकट के ढेर को नियमित रूप से निकाय कर्मचारियों द्वारा साफ़ करवाना वे अपना प्रमुख उत्तरदायित्व मानकर चलते हैं.

नाम : शैलेन्द्र वर्मा   
पद : मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा),

इसके अतिरिक्त चिनहट वार्ड में एलडीए के बहुत से पार्क प्रशासन एवं जनता की लापरवाही के कारण बेशुमार गंदगी तथा अवैध कब्जों की भेंट चढ़ चुके हैं. इस दिशा में भी शैलेन्द्र जी उनकी बाउंडरी वाल बनवाने एवं पार्कों में वृक्षारोपण के माध्यम से सौंदर्यीकरण करने के लिए क्रियाशील हैं. उन्होंने विजयंत खंड, विक्रांत खंड आदि में नए पार्कों का शिलान्यास करवाने के साथ ही महाराणा प्रताप पार्क में समरसेबल का शुभारंभ भी करवाया, जिससे हरीतिमा बनी रहे.

नाम : शैलेन्द्र वर्मा   
पद : मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा),

उपर्युक्त कार्यों के अतिरिक्त शैलेन्द्र जी ने चिनहट तिराहे पर सार्वजानिक शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण भी जन- सुलभता के उद्देश्य से सम्पन्न करने में योगदान दिया. विक्रांत खंड में रोड इंटरलोकिंग टाइल कार्य कराकर सडकों को मजबूत बनवाया तथा नयागांव विजयपुर में लगभग 35 वर्ष पुराने लकड़ी के पोल हटवाकर आधुनिक आरसीसी पोल लगवाये, जिससे जनता सुरक्षित रूप से बिजली का उपयोग कर सके.    

नाम : शैलेन्द्र वर्मा   
पद : मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा),

राष्ट्रीय मुद्दों पर अवलोकन –

जमीनी स्तर तक उचित शिक्षा की लहर को शैलेन्द्र जी सबसे बड़ी राष्ट्रीय आवश्यकता मानते हैं. उनके अनुसार हाशिये पर खड़ी जनता को सही शिक्षा, रोजगार एवं बुनियादी आवश्यकताओं की प्राप्ति होगी तो देश भी सही दिशा की ओर अग्रसर होगा.

इसके साथ ही उनका मानना है कि जो भी राजनीतिक दल जनता को भ्रमित कर देश को तोड़ने का कार्य करता है, उसके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए. राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखने वाले दलों की सही परख कर जनता को उनका सहयोग करना चाहिए और उनकी ओर सकारात्मक विचारधारा भी रखनी चाहिए.

नाम : शैलेन्द्र वर्मा   
पद : मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा),

शैलेन्द्र जी यह भी मानते हैं कि भारत में शहीद सैनिकों के बलिदान को याद रखा जाना नितांत अनिवार्य है. इसके लिए उनके नाम के स्मारक बनवाना सर्वाधिक उचित निर्णय है, जिसपर वे स्वयं भी कार्य कर रहे हैं.

Other leaders in H E School(Lucknow-Lucknow-226006)

Top contributors active in the same district. Explore who else is building H E School(Lucknow-Lucknow-226006).

See the full H E School(Lucknow-Lucknow-226006) leaderboard →
How this page is edited — our standards

BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:

  • Verification — claims backed by public sources
  • Accuracy — names, dates and numbers checked
  • Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
  • Public interest — real development & governance, not promotion
  • Timeliness — current, with a last-reviewed date
  • Completeness — the actual substance, not filler
  • Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed

Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →