Renu Priyadarshini
C.D.A(Patna-Patna Sadar-800019)नाम : रेनू प्रियदर्शिनी पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) कुम्हरार विधानसभा (पटना) नवप्रवर्तक कोड : 71185075 कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रेनू प्रियदर्शिनी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी की थी. वह
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : रेनू
प्रियदर्शिनी
पद : विधायक
प्रत्याशी (निर्दलीय) कुम्हरार विधानसभा (पटना)
नवप्रवर्तक कोड :
71185075
कुम्हरार
विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रेनू प्रियदर्शिनी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न
हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी की थी. वह मूल रूप से पटना के कदमकुआं
थाना क्षेत्र के मछुआ टोली की निवासी हैं. पेशे से समाज सेवा क्षेत्र से जुड़ी रेनू
प्रियदर्शिनी ने मगध यूनिवर्सिटी बोधगया के डीएन कॉलेज से स्नातक किया है.
कुम्हरार विधानसभा की जानकारी
गौरतलब है कि
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र बिहार की राजधानी पटना साहिब के 7 विधानसभाओं में से एक
है. इस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अरुण कुमार सिन्हा विधायक पद पर
कार्य कर रहे हैं. कुम्हरार विधानसभा को इससे पूर्व पटना मध्य विधानसभा के नाम से
जाना जाता था, परन्तु परिसीमन के बाद इसका नाम परिवर्तित कर
कुम्हरार विधानसभा रख दिया गया और अब इसे कुम्हरार विधानसभा के नाम से जाना जाता
है.
चल संपत्ति का ब्यौरा
रेनू
प्रियदर्शिनी के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी और उनके पति की कुल चल
संपत्ति 19 लाख 25 हजार रूपये है. उनके और उनके पति के पास 75 हजार रूपये की नकद
संपत्ति है. बैंकों, वित्तीय संस्थाओं और नॉन-बैंकिंग कंपनियों में
जमा राशि के तौर पर उनके और उनके पति के नाम पर यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया में
अकाउंट हैं, जिसमें 15 लाख 25 हजार रूपये डिपोजिट हैं.
उनका और उनके पति
का एलआईसी में 1 लाख 40 हजार रूपये का बीमा भी है. उनके पति के नाम पर 2000 मॉडल
की एक मारुति कार है, जिसका मूल्य 60 हजार रूपये है. इसके अतिरिक्त
रेनू प्रियदर्शिनी के पास एक लाख 25 हजार रूपये के 50 ग्राम सोने के गहने
हैं.
अचल संपत्ति का ब्यौरा
रेनू
प्रियदर्शिनी के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके और उनके पति के नाम पर कुल
2 करोड़ 60 लाख रूपये की अचल संपत्ति है. जिसमें उनके पति के नाम पर सिमौरा, अंचल-कुर्त्था में 40 लाख की 8 बीघा कृषि भूमि है. उनके पति के नाम पर
लक्ष्मणपुर कोइरी टोला में एक गैर-कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 25 लाख रूपये
है.
इसके अतिरिक्त
रेनू प्रियदर्शिनी के पति के पास गोरेगांव, मुंबई में एक कमर्शियल
भवन है, जिसकी कीमत 45 लाख रूपये है. उनके और उनके पति के नाम पर
दक्षिणी मंदिर पटना और मछुआटोली पटना में दो आवासीय भवन हैं, जिनकी कीमत कुल 1 करोड़ 50 लाख है.
देनदारियां एवं आपराधिक मामले
रेनू प्रियदर्शिनी द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके नाम पर कोई भी देनदारी नहीं है. इसके अतिरिक्त उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →