Ram Babu Kumar Sankritya Lauriya
Gobraura(Pashchim Champaran--845453)नाम : राम बाबू कुमार सांकृत्य पद : विधायक प्रत्याशी (सीपीआई) लौरिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)नवप्रवर्तक कोड : 71186909 परिचय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में भागीदारी करने वाले राम बाबू कुमार सांकृत्य का निवा
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : राम बाबू कुमार सांकृत्य
पद : विधायक प्रत्याशी (सीपीआई) लौरिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
नवप्रवर्तक कोड : 71186909
परिचय
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में भागीदारी करने वाले राम बाबू कुमार सांकृत्य का निवास स्थान पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र की पाटलिपुत्र कॉलोनी है. राजनीति के साथ साथ समाज सेवा क्षेत्र से भी वह सरोकार रखते हैं और उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है.
लौरिया विधानसभा सभा क्षेत्र की जानकारी
लौरिया विधानसभा बिहार राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एक है. यह सीट वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. वर्ष 1957 से यह सीट अस्तित्व में है और परिसीमन के चलते बार बार इसकी सीमाओं में बदलाव आया है. 2008 में हुए परिसीमन के आधार पर यह विधानसभा क्षेत्र योगपाती सामुदायिक विकास खंड और लौरिया सामुदायिक विकास खंड की सिसवनिया, कटिया, मठिया, बेलवा लखनपुर, धमौरा, दानियाल परसौना, बसंतपुर, गोबरौरा आदि ग्राम पंचायतों के सम्मिश्रण से बना है.
एफिडेविट के अनुसार राम बाबू कुमार की चल संपत्ति का ब्यौरा
विधायक प्रत्याशी राम बाबू कुमार के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 25,69,806 रुपए दर्शायी गयी है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 40,000 रूपये नक़द धनराशि दर्शायी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई और अलाहाबाद बैंक में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 25,29,806 रूपये जमा हैं.
एफिडेविट के अनुसार राम बाबू कुमार की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार राम बाबू कुमार के नाम पर पश्चिमी चंपारण के पकड़ी गांव में एक 2 एकड़ की कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 10,00,000 रूपये है. साथ ही उनकी पत्नी के नाम पर जेपी ग्रीन नोएडा में 1325 वर्ग फीट में निर्मित एक फ्लैट है, जिनका मूल्य 48,80,700 रूपये दर्शाया गया है. अन्य संपत्तियों में उनके नाम पर नोएडा में एक फ्लैट है, जो जॉइंट प्रॉपर्टी में सम्मिलित है और इसका मूल्य प्रपत्र में नहीं दिया गया है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →