Raj Kumari Dhillon
Maya Puri(South West Delhi--110064)नाम : राजकुमारी ढिल्लोपद : विधायक, हरी नगर विधानसभा, आम आदमी पार्टी, दिल्ली नवप्रवर्तक कोड : 71184700परिचय –राजकुमारी ढिल्लो एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ शुरू की थी। मौजूदा वक्त में वह आम आद
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Raj Kumari Dhillon is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : राजकुमारी
पद : विधायक, हरी नगर विधानसभा, आम आदमी पार्टी, दिल्ली
नवप्रवर्तक कोड : 71184700
परिचय –
राजकुमारी ढिल्लो एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ शुरू की थी। मौजूदा वक्त में वह आम आदमी पार्टी से दिल्ली के हरि नगर विधानसभा से विधायक हैं।
राजकुमारी ढिल्लो ने उच्च शिक्षा प्राप्त की हुई है और उन्होंने कला के क्षेत्र से अपना स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज से की है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद दिल्ली नगर निगम के डिपार्टमेंट में वर्षों तक कार्य किया और वर्ष 2007 में उपनिदेशक के पद पर रही और फिर वीआरएस ले लिया।
राजकुमारी ढिल्लो का संबंध हरियाणा के भूना के नहला गांव से है। यह इनका पैतृक गांव है किंतु इनका परिवार लगभग 50 साल पहले दिल्ली में आ बसा था लेकिन इनका अब भी गांव से संबंध लगातार बना हुआ है।
राजनीतिक पदार्पण –
ढिल्लो की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति से जुड़ी रही है। वर्ष 1970 से इनका परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है। इनके बड़े भाई स्वर्गीय रणवीर सिंह ढिल्लो को युवा कांग्रेस का सबसे पहला ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। यह ब्लॉक और जिला स्तर पर अलग-अलग पदों पर रहे।
राजकुमारी ढिल्लो ने भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ शुरू की। पार्टी में रहते हुए इन्होंने लगातार पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया। पार्टी ने इन्हें कई पदों की जिम्मेदारी सौंपी जिसको इन्होंने बखूबी निभाया। आप दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस, तिलक नगर जिले से महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
पार्टी ने आपके अनुभव और कार्य करने के तरीके से प्रभावित होकर वर्ष 2012 में हरी नगर से दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया जहां आपको बेहतरीन जीत मिली और आप 4700 वोटों से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर जीत कर आई। और आपने अपने इलाके के लिए कई सारे कार्य करवाएं।
राजकुमारी ढिल्लो के राजनीतिक सफर में एक बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। उन्होंने जनवरी 2020 में यानी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। इससे पहले इनकी गिनती हरि नगर विधानसभा की वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में होती थी। आम आदमी पार्टी से जुड़ने के बाद पार्टी ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरि नगर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया और उन्होंने इसके लिए अपने मौजूदा विधायक जगदीप सिंह का टिकट काट दिया। राजकुमारी ढिल्लो ने हरि नगर विधानसभा से भाजपा के फायर ब्रांड नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को बीस हजार से भी ज्यादा वोटों से करारी शिकस्त दी।
प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें –
राजकुमारी ढिल्लो ने अपने क्षेत्र में कई सारे कार्य करवाने की सोची है। प्रमुख तौर पर उनका मानना है कि इलाके में बेहतर सड़कें, अच्छे पार्क, नाले और पानी की दुरुस्त और बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए और उसके लिए वह अपना पूरा प्रयास करेंगे और हरिनगर को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगी।
राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार –
वैश्विक परिदृश्य पर विचार-
Other leaders in Maya Puri(South West Delhi--110064)
Top contributors active in the same district. Explore who else is building Maya Puri(South West Delhi--110064).
How this page is edited — our standards
BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:
- Verification — claims backed by public sources
- Accuracy — names, dates and numbers checked
- Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
- Public interest — real development & governance, not promotion
- Timeliness — current, with a last-reviewed date
- Completeness — the actual substance, not filler
- Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed
Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →