Radha Bihari Ojha Shahpur
Nawadih(Ranchi-Mandar-829208)नाम : राधा बिहारी ओझा पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) शाहपुर, भोजपुर नवप्रवर्तक कोड : 71186799परिचय शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी राधा बिहारी ओझा ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से भोजप
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Radha Bihari Ojha Shahpur is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Action research
Ward and district projects Radha Bihari Ojha Shahpur contributes to.
Contributions & updates
Articles, research and updates published by Radha Bihari Ojha Shahpur.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : राधा बिहारी ओझा
पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) शाहपुर, भोजपुर
नवप्रवर्तक कोड : 71186799
परिचय
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी राधा बिहारी ओझा ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से भोजपुर जिले के थाना क्षेत्र शाहपुर के सेमरिया ओझा पट्टी ग्राम के निवासी हैं. पेशे से रिटायर्ड कर्मचारी राधा बिहारी ओझा की शिक्षा स्नातकोत्तर है, उन्होंने पटना के पटन यूनिवर्सिटी से एमएससी की डिग्री प्राप्त की है.
शाहपुर विधानसभा की जानकारी
शाहपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधान सभा क्षेत्रों में से एक है और यह अराह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है, जिसमें बरहारा, अर्राह, तरारी, जगदीशपुर, संदेश और अगियाओं (एससी) विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं. यह भोजपुर जिले का हिस्सा है, जो अपनी ऐतिहासिक समृद्धता के लिए विख्यात है.
शाहपुर में सामुदायिक विकास खंड शाहपुर और बेहया शामिल हैं और वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के राहुल तिवारी ने जीत हासिल की थी. शाहपुर को मुख्यतः "मंदिरों के शहर" के रूप में जाना जाता है. "महावीर चरण", "कुंडेश्वर धाम" "गोसाईपुर में कुड़वा शिव मंदिर" आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय धार्मिक स्थल हैं. भोजपुरी संस्कृति और साहित्य को प्रसिद्धि देने वाले विख्यात कवि अविनाश चन्द्र विद्यार्थी भी शाहपुर में ही जन्में थे.
एफिडेविट के अनुसार राधा बिहारी ओझा की चल संपत्ति का ब्यौरा
वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले राधा बिहारी ओझा के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 72,56,400 रुपए कुल चल संपत्ति है. जिसमें उनके, उनकी पत्नी और दो अन्य पारिवारिक सदस्यों के नाम पर नकद धनराशि 40,500 रूपये दर्शाई गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई में उनके, उनकी पत्नी और अन्य दो आश्रितों के नाम पर कुल 3,76,400 रूपये जमा दर्शाए गए हैं.
उन्होंने एलआईसी में अपना 5,00,000 का बीमा कराया हुआ है. उन्होंने किसी को 3,60,000 का कार लोन भी एसबीआई के जरिये दिलाया हुआ है. वाहनों में उनके नाम एक वागोन कार है, जिसका मूल्य 5,12,000 रूपये दर्शाया गया है. उनकी पत्नी के नाम पर कुल 210 ग्राम सोने और 250 ग्राम चांदी के गहने एफिडेविट में दर्शाए गए हैं, जिनका मूल्य 54,67,500 दिया गया है.
एफिडेविट के अनुसार राधा बिहारी ओझा की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार राधा बिहारी ओझा के नाम पर सेमरिया गांव में ढाई एकड़ की एक कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 5,00.000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर शाहरपुर में एक गैर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 50,00,000 रूपये है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →