Parmeshwar Prasad Rajgir
Kairi Meyar(Nalanda-Nursarai-803118)नाम : परमेश्वर प्रसाद पद : विधायक प्रत्याशी (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया, मार्क्सवादी) राजगीर, नालंदा (बिहार) नवप्रवर्तक कोड : 71186867 परिचय राजगीर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे परमेश्वर प्रसाद ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Parmeshwar Prasad Rajgir contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : परमेश्वर प्रसाद
पद : विधायक प्रत्याशी (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया, मार्क्सवादी) राजगीर, नालंदा (बिहार)
नवप्रवर्तक कोड : 71186867
परिचय
राजगीर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे परमेश्वर प्रसाद ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी की थी. वह मूल रूप से नालंदा के वीरायतन राजगीर स्थित मार्क्सवादी नगर के निवासी हैं. परमेश्वर प्रसाद पेशे से लेबर और समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.
राजगीर विधानसभा की जानकारी
राजगीर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. मूलतः यह बिहार के नालंदा जिले का हिस्सा है, जिसे अपने प्राचीन वैश्विक इतिहास के चलते खासी मान्यता प्राप्त है. भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की ज्ञान स्थली माने जाने वाले नालंदा में राजगीर विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ इस्लामपुर, हरनौत, अस्थावां, नालंदा, हिलसा और बिहारशरीफ शामिल हैं.
एफिडेविट के अनुसार परमेश्वर प्रसाद की चल संपत्ति का ब्यौरा
विधायक प्रत्याशी परमेश्वर प्रसाद के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1,49,500 रुपए दर्शायी गयी है. जिसमें उनके, उनकी पत्नी और एक आश्रित के नाम पर 70,000 रूपये नक़द धनराशि दर्शायी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई राजगीर, कैनरा बैंक राजगीर, सेंट्रल बैंक और ग्रामीण बैंक में उनके, उनकी पत्नी और एक आश्रित के नाम पर 6,500 रूपये जमा हैं.
वाहनों में दोनों आश्रित सदस्यों के नाम पर एक एक पल्सर बाइक है, जिनकी कीमत 55,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर सोने और चांदी के आभूषण दिए गए हैं, जिनकी कीमत 18,000 रूपये दर्शायी गयी है.
एफिडेविट के अनुसार परमेश्वर प्रसाद की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार परमेश्वर प्रसाद के नाम पर मार्क्सवादी नगर, राजगीर में एक 1395 वर्ग फीट में बना आवासीय भवन है, जिसकी कीमत 20,00,000 रूपये दर्शायी गयी है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →