Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Nilu Devi Dhauraiya

Nilu Devi Dhauraiya

Kajhia(Banka-Banka-813103)

नाम :  नीलू देवी      पद : विधायक प्रत्याशी (भारतीय दलित पार्टी) धौरैया, बांका  नवप्रवर्तक कोड : 71186710परिचय धौरैया विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी नीलू देवी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से बांका

2 reputation 2 views · 7d ▲ 2 35 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Action research

Ward and district projects Nilu Devi Dhauraiya contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम :  नीलू देवी      

पद : विधायक प्रत्याशी (भारतीय दलित पार्टी) धौरैया, बांका  

नवप्रवर्तक कोड : 71186710

परिचय 

Ad

धौरैया विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी नीलू देवी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से बांका जिले के थाना क्षेत्र राजौन, सिंगनन के मोहनपुर ग्राम की निवासी हैं. राजनीति और समाज सेवा से जुडी नीलू देवी की शिक्षा नौवीं कक्षा तक है, उन्होंने बांका के राजकीय पालिका हाई स्कूल से वर्ष 1995 में नौवीं कक्षा उत्तीर्ण की है.            

धौरैया विधानसभा की जानकारी

Ad

धौरैया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधान सभा क्षेत्रों में से एक है और यह बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है, जिसमें धौरैया के साथ साथ अमरपुर, कटोरिया, बेलहर और बांका विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं. यह बांका जिले का हिस्सा है, जो ऐतिहासिक तौर पर बेहद समृद्ध रहा है. धौरैया विधानसभा में रजौन के सीडी प्रखंड और धौरैया प्रखंड सम्मिलित हैं. 

यहां प्रथम चुनाव वर्ष 1951 में हुए थे और उक्त समय पशुपति सिंह यहां से विधानसभा पहुंचे थे. वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट से जनता दल यूनाइटेड के मनीष कुमार ने आरएलएसपी के भूदेव चौधरी को हराकर जीत हासिल की थी और विधायक के तौर पर यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है. 

Ad

गौरतलब है कि बांका जिला महाभारतकालीन समय में अंगप्रदेश की राजधानी के तौर पर विख्यात रहा है और भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के समय यह इस स्थान का योगदान अग्रणीय रहा है. 20वीं सदी में स्वदेशी आंदोलन, गाँधी जी के असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलन का खासा प्रभाव बांकाजिले पर रहा है. वर्ष 1930 में केवल इसी जिले से 1600 से अधिक क्रांतिकारियों को गिरफ्तार किया गया था.     

एफिडेविट के अनुसार नीलू देवी की चल संपत्ति का ब्यौरा

वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाली प्रत्याशी नीलू देवी के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार 3,77,738 रुपए कुल चल संपत्ति उन्होंने दर्शायी है. जिसमें उनके और उनके पति के नाम पर नकद धनराशि 10,000 रूपये दर्शाई गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं आदि में उनके, उनके पति और एक परिवारिक सदस्य के नाम पर अकाउंट है, जिसमें जमा राशि कुल 1,44,738 रूपये है. 

उन्होंने 1,75,000 रूपये मूल्य की पोस्टल सेविंग्स भी करायी हुयी हैं, जो उनके, उनके पति और एक अन्य आश्रित के नाम पर हैं. इसके अतिरिक्त नीलू देवी के नाम पर कुल 20 ग्राम सोने के गहने एफिडेविट में दर्शाए गए हैं, जिनका मूल्य 48,000 दिया गया है.     

एफिडेविट के अनुसार नीलू देवी की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार नीलू देवी के पति के नाम पर 3.05 एकड़ कृषि भूमि हैं, जिसका मूल्य 14,00.000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनके खुद के नाम पर 1440 वर्ग फीट में बना एक आवासीय भवन है, जिसकी कीमत 16,00,000 रूपये है.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →