Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Navin Kumar  Lauriya

Navin Kumar Lauriya

Gobraura(Pashchim Champaran--845453)

नाम : नवीन कुमार   पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) लौरिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)नवप्रवर्तक कोड : 71186904  परिचय वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी करने वाले नवीन कुमार का निवास स्थान जोगापट्टी थाना क्षेत्र का दाखलिया ग्राम है. राज

2 reputation 1 views · 7d ▲ 1 24 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : नवीन कुमार   

पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) लौरिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)

नवप्रवर्तक कोड : 71186904

  

परिचय 

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी करने वाले नवीन कुमार का निवास स्थान जोगापट्टी थाना क्षेत्र का दाखलिया ग्राम है. राजनीति के साथ साथ वकालत, कृषि जगत और अन्य पेशों से जुड़े नवीन कुमार की शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएट है और उन्होंने मोतिहारी के मुंशी सिंह कॉलेज से मास्टर्स एवं एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है.  
  

लौरिया विधानसभा सभा क्षेत्र की जानकारी

लौरिया विधानसभा बिहार राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एक है. यह सीट वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. वर्ष 1957 से यह सीट अस्तित्व में है और परिसीमन के चलते बार बार इसकी सीमाओं में बदलाव आया है. 2008 में हुए परिसीमन के आधार पर यह विधानसभा क्षेत्र योगपाती सामुदायिक विकास खंड और लौरिया सामुदायिक विकास खंड की सिसवनिया, कटिया, मठिया, बेलवा लखनपुर, धमौरा, दानियाल परसौना, बसंतपुर, गोबरौरा आदि ग्राम पंचायतों के सम्मिश्रण से बना है.       
  

एफिडेविट के अनुसार नवीन कुमार की चल संपत्ति का ब्यौरा

विधायक प्रत्याशी नवीन कुमार के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 5,16,075 रुपए दर्शायी गयी है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 1,10,000 रूपये नक़द धनराशि दर्शायी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 10,463 रूपये जमा हैं. उनकी 1,50,000 रूपये की एफडी भी है और उन्होंने अपना 1,05,612 रूपये का बीमा भी कराया हुआ है. है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर 50 ग्राम सोने के गहने दर्शाए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 1,40,000 रूपये है.        
  

एफिडेविट के अनुसार नवीन कुमार की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार नवीन कुमार के नाम पर मिशौली गांव में एक 3.50 एकड़ की कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 55,00,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनके नाम पर मिशौली गांव में ही 4500 वर्ग फीट में बना एक आवासीय भवन है, जिसका मूल्य 10,00,000 रूपये दर्शाया गया है.    

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →