Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Munilal Paswan Dhauraiya

Munilal Paswan Dhauraiya

Kajhia(Banka-Banka-813103)

नाम :  मुनिलाल पासवान      पद : विधायक प्रत्याशी (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया) धौरैया, बांका  नवप्रवर्तक कोड : 71186709परिचय धौरैया विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मुनिलाल पासवान ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी औ

2 reputation 1 views · 7d 36 all-time

Action research

Ward and district projects Munilal Paswan Dhauraiya contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम :  मुनिलाल पासवान      

पद : विधायक प्रत्याशी (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया) धौरैया, बांका  

नवप्रवर्तक कोड : 71186709

परिचय 

Ad

धौरैया विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मुनिलाल पासवान ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी और वह तीसरे स्थान पर रहे थे. वह मूल रूप से बांका जिले की धौरैया तहसील के थाना क्षेत्र बस्तर के गोनारचक ग्राम के निवासी हैं. पेशे से लेक्चरर मुनिलाल पासवान कृषि क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं और उनकी शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएशन है. साथ ही उन्होंने एलएलबी की डिग्री भी प्राप्त की हुयी है.            

धौरैया विधानसभा की जानकारी

Ad

धौरैया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधान सभा क्षेत्रों में से एक है और यह बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है, जिसमें धौरैया के साथ साथ अमरपुर, कटोरिया, बेलहर और बांका विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं. यह बांका जिले का हिस्सा है, जो ऐतिहासिक तौर पर बेहद समृद्ध रहा है. धौरैया विधानसभा में रजौन के सीडी प्रखंड और धौरैया प्रखंड सम्मिलित हैं. 

यहां प्रथम चुनाव वर्ष 1951 में हुए थे और उक्त समय पशुपति सिंह यहां से विधानसभा पहुंचे थे. वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट से जनता दल यूनाइटेड के मनीष कुमार ने आरएलएसपी के भूदेव चौधरी को हराकर जीत हासिल की थी और विधायक के तौर पर यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है. 

Ad

गौरतलब है कि बांका जिला महाभारतकालीन समय में अंगप्रदेश की राजधानी के तौर पर विख्यात रहा है और भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के समय यह इस स्थान का योगदान अग्रणीय रहा है. 20वीं सदी में स्वदेशी आंदोलन, गाँधी जी के असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलन का खासा प्रभाव बांकाजिले पर रहा है. वर्ष 1930 में केवल इसी जिले से 1600 से अधिक क्रांतिकारियों को गिरफ्तार किया गया था.     

एफिडेविट के अनुसार मुनिलाल पासवान की चल संपत्ति का ब्यौरा

वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले प्रत्याशी मुनिलाल पासवान के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार 4,45,000 रुपए कुल चल संपत्ति उन्होंने दर्शायी है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर नकद धनराशि 75,000 रूपये दी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे यूसीओ, एसबीआई आदि में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर कुल चार अकाउंट है, जिनमें जमा राशि कुल 1,32,000 रूपये हैं. 

उन्होंने अपना 50,000 रूपये मूल्य का जीवन बीमा भी कराया हुआ है. वाहनों में उनके नाम पर एक बजाज दिस्कोवर मोटर साइकिल है, जिसका मूल्य 55,000 अंकित है. इसके अतिरिक्त मुनिलाल पासवान और उनकी पत्नी के नाम पर सोने और चांदी के गहने एफिडेविट में दर्शाए गए हैं, जिनका मूल्य 1,33,000 दिया गया है.     

एफिडेविट के अनुसार मुनिलाल पासवान की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार मुनिलाल पासवान के नाम पर 1.5 एकड़ कृषि भूमि हैं, जिसका मूल्य 3,00.000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनके नाम पर 1228 वर्ग फीट में  एक गैर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 2,00,000 रूपये है.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →