Kaushal Kumar Bihariganj
Harirahi(Purnia-Purnea-854203)नाम : कौशल कुमारपद : विधायक प्रत्याशी (भारतीय जनता क्रांति दल) बिहारीगंज, मधेपुरा नवप्रवर्तक कोड : 71186822बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी कौशल कुमार ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से मधेपु
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : कौशल कुमार
पद : विधायक प्रत्याशी (भारतीय
जनता क्रांति दल) बिहारीगंज, मधेपुरा
नवप्रवर्तक कोड : 71186822
बिहारीगंज विधानसभा
क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी कौशल कुमार ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से मधेपुरा जिले के शिहपुर ग्राम, कुमारखंड के रहने वाले हैं. उन्होंने वर्ष 1991 में
मधेपुरा के अमिबक उपेंद्र कॉलेज मुरलीगंज कॉलेज से इंटरमिडिएट तक शिक्षा प्राप्त
की है.
बिहारीगंज विधानसभा की जानकारी
गौरतलब है कि बिहार के
मधेपुरा जिले के अंतर्गत आने वाली बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2008 में
संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के आदेश के अनुसार, बिहारीगंज और ग्वालपारा सामुदायिक विकास खंड; उदय किशनगंज सीडी ब्लॉक
के बीरनपाल, मधुबन, रामपुर खोरा, किशुनगंज, पररिया, बरही अनादपुरा और पिपरा
करोटी ग्राम पंचायतें; मुरलीगंज सीडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरिपुर
कला, डिग्गी, सिंगियोन, रघुनाथपुर कोल्हापतिपट्टी
डुमरिया, रजनी, गंगापुर, दीनापट्टी सखुवा, पोखराम परमानंदपुर, जोरगामा और रामपुर ग्राम पंचायत और मुरलीगंज
अधिसूचित क्षेत्र इत्यादि के सम्मिश्रण से बनी है.
वर्ष 2010 के में हुए
विधानसभा चुनावों में बिहारीगंज विधानसभा से जद (यू) की रेणु कुमारी कुशवाहा ने
नवनिर्मित बिहारगंज विधानसभा सीट पर राजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभाष
कुमार को हराकर सफलता प्राप्त की थी.
एफिडेविट अनुसार के कौशल कुमार की चल संपत्ति का ब्यौरा
वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले कौशल
कुमार के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 40,000 की नकद धनराशि है. साथ ही विभिन्न बैंकों में उनकी जमा
धनराशि 92,000 है. इसके अलावा 3,75,000 की
उन्होंने पोस्टल सेविंग करायी हुई है. इसके अतिरिक्त कौशल कुमार व उनकी पत्नी के
पास 75,000 के स्वर्ण व चांदी के
आभूषण हैं.
एफिडेविट के अनुसार कौशल कुमार की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार कौशल कुमार के नाम पर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 12,00,000 है. इसके अलावा उनके नाम व उनकी पत्नी के नाम पर 28*37
फीट में आवासीय भूमि भी है, जिसका मूल्य 6.00,000 है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →