Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Kausar Zia Jokihat

Kausar Zia Jokihat

Dalmalpur(Araria--854329)

नाम :  कौसर ज़िया      पद : विधायक प्रत्याशी (जन अधिकार पार्टी, लोकतांत्रिक) जोकीहाट, अररिया  नवप्रवर्तक कोड : 71186653परिचय जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी कौसर ज़िया ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह

2 reputation 0 views · 7d ▼ -1 48 all-time

Action research

Ward and district projects Kausar Zia Jokihat contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम :  कौसर ज़िया      

पद : विधायक प्रत्याशी (जन अधिकार पार्टी, लोकतांत्रिक) जोकीहाट, अररिया  

नवप्रवर्तक कोड : 71186653

परिचय 

जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी कौसर ज़िया ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से अररिया जिले के थाना क्षेत्र जोकीहाट के सिसोना ग्राम के निवासी हैं. पेशे से व्यवसायी कौसर ज़िया कृषि से भी जुड़े हुए हैं. उन्होंने अररिया के मिलिया डिग्री कॉलेज से स्नातक किया है.             

Ad

जोकीहाट विधानसभा की जानकारी

जोकीहाट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधान सभा क्षेत्रों में से 50वें नंबर पर आने वाला क्षेत्र है और यह अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है, जिसमें अररिया के साथ साथ नरपतगंज, रानीगंज, फोर्ब्सगंज, सिकती और जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र आते हैं. मूलतः जोकीहाट अररिया जिले का हिस्सा है. अररिया में स्थित होने और कोसी, सुवाडा, काली, परमार आदि नदियों के बाढ़ क्षेत्र में होने के चलते जोकीहाट के बहुत से गांवों प्रतिवर्ष बाढ़ का सामना करते हैं.  

Ad

अररिया जिले से जुड़ा एक बेहद रोचक तथ्य है. ब्रिटिश काल में अररिया जिले के अंतर्गत ब्रिटिश सैनिक एजे फोर्ब्स का आवासीय क्षेत्र हुआ करता था, जिसे (रेजिडेंशियल एरिया) आर एरिया के नाम से जाना जाता था. समय के साथ साथ इसका नाम बदलते बदलते अररिया हो गया. हालांकि पूर्ण जिले का गौरव अररिया को जनवरी 1990 में मिला, जब यह प्रशासनिक जिला बनाया गया.     

वर्ष 2015 में यहां हुए विधानसभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड से सरफ़राज आलम यहां से विधानसभा पहुंचे थे और विधायक के तौर पर वह तीन बार इस सीट पर विजयी हुए हैं. किंतु अररिया लोकसभा चुनावों में उनके सांसद पद पर विजयी होने के बाद सरफराज़ आलम ने यहां से इस्तीफ़ा दे दिया और जोकीहाट विधानसभा सीट खाली हो गयी. वर्ष 2018 में यहां उपचुनाव का आयोजन किया गया., जिसमें आरजेडी के प्रत्याशी शहनवाज आलम से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेडीयू के मुर्शीद आलम को 41,224 मतों के अंतर से हराते हुए जोकीहाट की सीट पर जीत हासिल की. 

Ad

एफिडेविट के अनुसार कौसर ज़िया की चल संपत्ति का ब्यौरा

वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले कौसर ज़िया के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 52,57,186 रुपए कुल चल संपत्ति है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर नकद धनराशि 5,50,000 रूपये दर्शाई गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई, अलाहाबाद बैंक, यूबीजेवी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक इत्यादि में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर बने अकाउंटस में जमा राशि 10,19,386 रूपये है.

वाहनों में उनके पास एक जेसीबी, 2 ट्रैक्टर और एक अपाची मोटर साइकिल है, जिनका मूल्य 31,85,000 रूपये है. उनके और उनकी पत्नी के नाम पर सोने के गहने एफिडेविट में दर्शाए गए हैं, जिनका मूल्य 2,52,800 दिया गया है. इसके अतिरिक्त अन्य एसेट्स के रूप में उन्होंने किसी व्यवसाय में 2,50,000 रूपये का निवेश किया हुआ है.      

एफिडेविट के अनुसार कौसर ज़िया की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार कौसर ज़िया के नाम पर सिसोना, धानपुर, रानी, जोकीहाट, दर्शन, महादेव खाता, झान्पुरा, जोकीहाट, बहारबरी आदि स्थानों पर 10 कृषि भूमि हैं, साथ ही उनकी पत्नी और एक अन्य पारिवारिक सदस्य के नाम पर भी डाबरा और सिसोना में एक एक कृषि  भूमि है और इन सभी का कुल मूल्य 1,63,56,000 रूपये है.

इसके अतिरिक्त सिसोना गांव में उनके नाम पर 5625 वर्ग फीट में बनी एक गैर कृषि भूमि है, जिसका मूल्य एफिडेविट में 16,00,000 रूपये है. कौसर ज़िया के नाम पर 3200 वर्ग फीट में बना एक पैतृक आवासीय भवन है, जिसकी कीमत एफिडेविट में नहीं दी गयी है.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →