Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Kamlesh Shukla

Kamlesh Shukla

Baidauli(Deoria-Salempur-274501)

नाम :  कमलेश शुक्ला पद : विधायक (भाजपा) रामपुर कारखाना विधानसभा (देवरिया) नवप्रवर्तक कोड : 71184960 भारतीय जनता पार्टी से विधायक कमलेश शुक्ला 17वीं विधानसभा से रामपुर कारखाना निर्वाचन क्षेत्र से चुनावों का हिस्सा बने. उन्होंने वर्ष 2017 में हुए विधा

2 reputation 1 views · 7d 107 all-time
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम :  कमलेश शुक्ला

पद : विधायक (भाजपा) रामपुर कारखाना विधानसभा (देवरिया)

Ad

नवप्रवर्तक कोड : 71184960

भारतीय जनता पार्टी से विधायक कमलेश शुक्ला 17वीं विधानसभा से रामपुर कारखाना निर्वाचन क्षेत्र से चुनावों का हिस्सा बने. उन्होंने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव में भागीदारी ली थी. 

Ad

वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका निवास स्थान देवरिया जिले के शुक्ला भवन, सोमनाथ में स्थित है. राजनीति के माध्यम से समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े कमलेश शुक्ला ने रुद्रपुर के आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज से आठवीं तक शिक्षा प्राप्त की है. 

रामपुर कारखाना विधानसभा की जानकारी

गौरतलब है कि रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के अंतर्गत आता है. वर्ष 2008 से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में से 339वें स्थान पर है. वर्ष 2012 में इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 36 हजार के लगभग रही है. इस विधानसभा सीट में अब तक हुए विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने ही जीत दर्ज की है.

एफिडेविट के अनुसार चल एवं अचल संपत्ति का ब्यौरा

कमलेश शुक्ला के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके व उनकी पत्नी के पास 3,00,000 रूपये की चल संपत्ति है, जिसमें बैंक में उनकी कुल जमा संपत्ति 1,58,500 रूपये है. इसके साथ ही वाहनों में हूँडई की बाइक उनके पास है, जिसका कुल मूल्य 3,50,000. कमलेश शुक्ला के एफ़ीडेविट के अनुसार उनके व उनकी पत्नी के पास 5,40,000 के स्वर्ण आभूषण है.

अचल संपत्ति के रूप में कमलेश शुक्ला के नाम पर बामरुला किच्चा रोड, रूद्रपुर में 3 एकड़ की कृषि भूमि जिसका कुल मूल्य 3,51,00,000 है. इसके साथ ही रुद्रपुर रोड़ पर ही उनके पास 6.25 एकड़ की जमीन है. जिसका कुल मूल्य 16,50,00,000 रुपए है. इसके अलावा उनके पास 50,00,000 की आवासीय भूमि है.  

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →