Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Chhaya Tyagi

Chhaya Tyagi

Ator Nagla(Ghaziabad-Ator Nagla-201003)

नाम - छाया त्यागी  पद - निगम पार्षद, नंदग्राम दीनदयाल पुरी, वार्ड- 11 (गाजियाबाद)  नवप्रवर्तक कोड - 71190944  परिचय - गाजियाबाद नगर निगम के नंदग्राम दीनदयाल पुरी, वार्ड- 11 से भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले पार्षद छाया संजय त्यागी जनसेवा हेतु कार्य क

2 reputation 8 views · 7d ▲ 6 42 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Chhaya Tyagi is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
Ad
Ad

नाम - छाया त्यागी

  

पद - निगम पार्षद, नंदग्राम दीनदयाल पुरी, वार्ड- 11 (गाजियाबाद)

  

नवप्रवर्तक कोड - 71190944

  

परिचय - 

गाजियाबाद नगर निगम के नंदग्राम दीनदयाल पुरी, वार्ड- 11 से भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले पार्षद छाया संजय त्यागी जनसेवा हेतु कार्य कर रही हैं। वह एक शिक्षित, प्रतिभावान और कर्तव्यनिष्ठ महिला हैं, जो न केवल अपने सामाजिक-राजनीतिक जीवन में अपना शत प्रतिशत योगदान देते हुए आगे बढ़ रही हैं बल्कि अपने गृहस्थ जीवन को भी एक कुशल गृहणी की भांति संभाले हुए हैं। अपने सामाजिक सेवा के रुझान को सुदृढ़ बनाने हेतु उन्होंने राजनीति में शामिल होने का मन बनाया और यहीं से उनका राजनीतिक सफर आरंभ हुआ।  
  
नाम - छाया त्यागी  पद - निगम पार्षद, नंदग्राम दीनदयाल पुरी, वार्ड- 11 (गाजियाबाद)  नवप्रवर्तक कोड -

  

राजनीतिक जीवन -

स्थानीय जनता के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करते हुए पार्षद छाया त्यागी भारतीय जनता पार्टी की बहुत सी योजनाओं का हिस्सा बनने के साथ ही संगठन मजबूती के कार्यक्रमों से भी जुड़ी रहती हैं। उनके पति संजय त्यागी भी भाजपा के अंतर्गत लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं और उन्हीं की प्रेरणा से छाया त्यागी ने भाजपा से पार्षदीय चुनाव में उतरने का निर्णय लिया। 
  
जिसके उपरांत उन्होंने पार्षद पद के लिए नामांकन कराया और अपार जनसमर्थन से चुनाव जीत कर स्थानीय प्रगति के मंतव्य से कार्य करना प्रारंभ कर दिया, जिसके तहत वर्तमान में छाया त्यागी नंदग्राम, दीनदयालपुरी वार्ड 11 से पार्षद पद की जिम्मेदारी का वहन कर रही हैं।  
  

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें - 

छाया त्यागी अपने वार्ड में जनता की विभिन्न समस्याओं पर कार्य करते हुए क्षेत्र में पेयजल, सीवर समस्या, विद्युत इत्यादि के क्षेत्र में विकास हेतु प्रयास कर रही हैं। वह भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान से जुडते हुए स्वच्छता अभियान के माध्यम से आम जन को जागरूक करने का ध्येय लेकर कार्यरत हैं, साथ ही पुराने पड़े पार्कों का नवीनीकरण भी उनके प्रमुख स्थानीय मुद्दों का हिस्सा है। वार्ड में एलइडी लाइट्स लगवाना, जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हो अथवा सड़क इत्यादि का निर्माण कराना हो, यह सभी छाया त्यागी की भावी योजनाओं में शामिल है, जिसके जरिये वह क्षेत्रवासियों को वार्ड की विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाना चाहती हैं। 
  
नाम - छाया त्यागी  पद - निगम पार्षद, नंदग्राम दीनदयाल पुरी, वार्ड- 11 (गाजियाबाद)  नवप्रवर्तक कोड -
   

संपन्न विकास कार्य - 

पार्षद छाया त्यागी अपने वार्ड में विकास कार्यों को नव आयाम दे रही हैं, सड़क से लेकर लाइटिंग की व्यवस्था का काम बखूबी करा रही हैं। पार्कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, नालों एवं नालियों के निर्माण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता अभियान पर पार्षद जी का फोकस अधिक रहता है ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराया जा सके।     

इसके अतिरिक्त छाया त्यागी हमेशा ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं और समय समय पर जरूरतमंद वर्ग की सहायता भी करती हैं। सर्दियों में वह कंबल एवं गरम कपड़ों के वितरण के साथ साथ जरूरतमंदों के लिए अलाव की व्यवस्था भी कराती हैं। इसके साथ ही छाया त्यागी सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों से भी लगातार जुड़ी रहती हैं।       
      
नाम - छाया त्यागी  पद - निगम पार्षद, नंदग्राम दीनदयाल पुरी, वार्ड- 11 (गाजियाबाद)  नवप्रवर्तक कोड -

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →