Chhatrapal Singh Gangwar
Baheri(Bareilly-Bareilly-243201)नाम : छत्रपाल सिंह गंगवार पद : विधायक (भाजपा) बहेड़ी विधानसभा, बरेली (उ.प्र) नवप्रवर्तक कोड : 71184768 एक भारतीय राजनीतिज्ञ के रूप में श्री छत्रपाल सिंह गंगवार सिंह बहेड़ी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से विधायक के रूप में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने व
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Chhatrapal Singh Gangwar is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : छत्रपाल
सिंह गंगवार
पद : विधायक (भाजपा)
बहेड़ी विधानसभा, बरेली (उ.प्र)
नवप्रवर्तक कोड :
71184768
एक भारतीय राजनीतिज्ञ के रूप में श्री छत्रपाल सिंह गंगवार सिंह बहेड़ी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से विधायक के रूप में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2017 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अतउर्रहमान को मात देकर सफलता प्राप्त की. इन चुनावों के अंतर्गत छत्रपाल सिंह को 58,172 वोट प्राप्त हुए और अतउर्रहमान को 48,154 मत प्राप्त होकर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.

मूल रूप से बरेली के दनखोड़ा ग्राम में जन्में छत्रपाल सिंह को लम्बे वर्षों का राजनीतिक अनुभव है. वह भारतीय जनता पार्टी में दिग्गज नेताओं की गिनती में आते हैं. एक कृषक परिवार से सम्बंध रखते हुए उन्होंने बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में काफी बार विधायक पद पर सफलता प्राप्त की है.

उन्होंने बरेली के रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से वर्ष 1977 में बीएड की शिक्षा प्राप्त की है. इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ष 1979 में बरेली की इसी यूनिवर्सिटी से परास्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है. वह भारतीय जनता पार्टी से लम्बे समय से जुड़े रहें हैं.

यह विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा चर्चित रहा है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2012 के समय बहेड़ी चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली है. उस समय इस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह को समाजवादी प्रत्याशी अतउर्रहमान ने मात्र 18 वोटों से हराकर जीत प्राप्त की थी.

उत्तराखंड की सीमा से सटी बहेड़ी विधानसभा में पहला चुनाव वर्ष वर्ष 1957 में हुआ और उसके बाद लगातार यहां कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल कर सफलता का परचम लहराया. उसके बाद समय दर समय बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को असफलता मिलने लगी.

गौरतलब है कि बहेड़ी विधानसभा बरेली क्षेत्र के अंतर्गत आती है. वर्ष 2008 से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में से 118वें स्थान पर आती है. वर्ष 2012 में इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या लगभग 2 लाख से भी ऊपर रही थी.

यदि उसी दौरान के नतीजे देखे जाएं तो उस समय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अतुर्रहमान ने भाजपा के मजबूत प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को हराकर सफलता दर्ज की थी. यदि इनके वोटों की गिनती की जाए तो कुल 18 वोटों से छत्रपाल सिंह को असफलता मिली थी. वर्तमान में छत्रपाल सिंह गंगवार ने विजय प्राप्त कर पुनः बहेड़ी में भाजपा को विजय दिलाई है.

Other leaders in Baheri(Bareilly-Bareilly-243201)
Top contributors active in the same district. Explore who else is building Baheri(Bareilly-Bareilly-243201).
How this page is edited — our standards
BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:
- Verification — claims backed by public sources
- Accuracy — names, dates and numbers checked
- Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
- Public interest — real development & governance, not promotion
- Timeliness — current, with a last-reviewed date
- Completeness — the actual substance, not filler
- Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed
Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →