Arun Rai
H E School(Lucknow-Lucknow-226006)नाम - अरुण राय पद - पार्षद प्रतिनिधि, चिनहट प्रथमवार्ड - 35 (लखनऊ) नवप्रवर्तक कोड - 71183501 परिचय- भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी, कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनसेवक अरुण राय एक ऐसे नेता के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने आजीवन लोकहित के लिए का
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Arun Rai is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Action research
Ward and district projects Arun Rai contributes to.
Contributions & updates
Articles, research and updates published by Arun Rai.


Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम - अरुण राय
पद - पार्षद प्रतिनिधि, चिनहट प्रथमवार्ड - 35 (लखनऊ)
नवप्रवर्तक कोड - 71183501
परिचय-
भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी, कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनसेवक अरुण राय एक ऐसे नेता के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने आजीवन लोकहित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया हुआ है। इसी सेवाभाव के साथ वह वर्तमान में लखनऊ नगर निगम के चिनहट प्रथम वार्ड से पार्षद प्रतिनिधि के रूप में जन विकास कार्यों में संलग्न हैं। अरुण राय छात्र जीवन से ही राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों से जुड़कर एक छात्र नेता के रूप में जिस संघर्ष की शुरुआत की थी, उस पर आज भी वह अडिग हैं और लगातार पार्टी के साथ जुड़कर जनहित निहितार्थ कार्य कर रहे हैं। अरुण राय वस्तुत: भाजपा महानगर जिला कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

राजनीतिक जीवन-
राजनैतिक सेवा क्षेत्र में तकरीबन 32 वर्षों के अनुभवों के साथ अरुण राय ने भाजपा के संकल्पित सेवक के तौर पर कार्य किया है। 1989 में जब वह नौवीं कक्षा के छात्र थे, तभी से उनका रुझान भाजपा के सिद्धांतों की ओर था। इसी दौर में उन्होंने भाजपा के तत्कालीन वरिष्ठ नेताओं से प्रेरणा लेते हुए उनके मार्गदर्शन से भाजपा में कदम रखा और एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में आने के बाद उन्होंने अपने परिश्रम और कार्य कुशलता से सभी के मन में अपने लिए विशेष स्थान बनाया। इसके बाद अरुण राय ने सर्वप्रथम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का पदभार संभाला और भाजपा के युवा कार्यकर्ता के रूप में संगठन की ताकत बनकर उभरे। लगातार तीन बार मंडल अध्यक्ष के पद का जिम्मा संभालने के बाद पार्टी के उनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर पार्टी की मुख्य विंग का हिस्सा बनाया और लखनऊ महानगर से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

इसके बाद अरुण राय लगातार संगठन को विकसित करने के क्रम में संलग्न रहे और उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए जब चिनहट प्रथम वार्ड में पहली बार सामान्य महिला सीट घोषित हुई तो शीर्ष नेतृत्व ने अरुण राय की धर्म पत्नी श्रीमती स्नेहलता राय को नगर निगम चुनाव के लिए टिकट प्रदान किया। आला नेतृत्व के विश्वास और अरुण राय के सेवभाव के चलते स्थानीय जनता के अपार समर्थन से श्रीमती स्नेहलता राय को चिनहट प्रथम वार्ड से पार्षद पद पर विजय हासिल हुई। इस प्रकार 2017 से अरुण राय क्षेत्रीय जनता की हर समस्या पर वह त्वरित निर्णय लेते हुए उसका निदान करने की दिशा में प्रयासरत रहते हैं।
राजनीतिक क्षेत्र के अतिरिक्त अरुण राय व्यापारियों का नेतृत्व भी करते हैं, वह चिनहट आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। अरुण राय भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के साथ मिलकर चुनावों में कार्य भी कर चुके है। उन्होंने पहले से कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि न होने के चलते अपने परिश्रम के बल पर स्वयं को राजनीति में स्थापित किया है।
सामाजिक सरोकार -
अरुण राय का रुझान बचपन से ही जनसेवा की ओर रहा है, वह इसी सेवा भावना के साथ बड़े हुए हैं और अपने आस पास के लोगों की समस्याओं का निवारण करके उन्हें आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। भाजपा के प्रति उनके लगाव का कारण भी उनकी यही सेवा भावना है क्योंकि अरुण राय का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जो वास्तव में अपनी संस्कृति व संस्कारों पर चलते हुए कार्य कर रही है।

अपने आस पास के लोगों की परेशानियों को देखते हुए अरुण राय ने व्यापार छोड़कर राजनीति में आने का फैसला लिया, क्योंकि उन्हें लगता है कि राजनीति में रहकर जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सकता है और लोकहित के लिए तत्परता के साथ काम किया जा सकता है।
संपन्न विकास कार्य –
अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन की शुरुआत से ही अरुण राय ने लगातार अपने क्षेत्र में बहुत से समस्याओं को देखा और जनता की पीड़ा को महसूस किया। उन्होंने चुनाव प्रचार के समय क्षेत्र का दौरा करते वक्त ही वहां की समस्याओं को समझकर उन्हें दूर करने का वादा किया था, जिसके बाद से ही उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपने वार्ड में अनेकों कार्य कराए हैं।

- चिनहट प्रथम वार्ड में टपकाताल शमशान घाट था, जिसकी अवस्था बेहद खरब थी, यहां गंदगी का अंबार लगा था। जिस पर अरुण राय ने पार्षद निधि से सौंदर्यकरण का कार्य कराया। आज वार्ड के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए भैंसाकुंड नहीं जाना पड़ता क्योंकि वार्ड में ही उनके लिए सुव्यवस्थित शमशान घाट की सुविधा उपलब्ध है।
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वस्थ भारत के स्वपन को साकार करते हुए वार्ड में टीएससी अस्पताल का उद्घाटन किया गया है, जिसके शीघ्र चालू होने के लिए अरुण राय के प्रयास जारी हैं।
- चिनहट प्रथम वार्ड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज मौजूद है, जिसकी अवस्था पहले जीर्णशीर्ण थी। जिसके चलते वार्ड की बालिकाओं की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पद रहा था। अरुण राय ने अनवरत पत्राचार के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व को कॉलेज की स्थिति से अवगत कराया, जिस पर कार्यवाही करते हुए कॉलेज में अनेकों विकास कार्य किए गए। यहां बिल्डिंग के सुधार कार्य के साथ साथ शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है, जिसके बाद पिछले माह ही वार्ड की 100 बालिकाओं का एडमिशन कॉलेज में हुआ।

- इसके साथ ही गांधी चबूतरा नामक एक ऐतिहासिक स्थान वार्ड में मौजूद था, जो पिछली सरकार व प्रशासनिक लापरवाही के चलते जर्जर हालत में था। अरुण राय के अनुसार उन्होंने वार्ड के वरिष्ठ जनों से इस चबूतरे के ऐतिहासिक महत्व के बारे में सुना था, जिसके बाद उन्होंने प्राथमिकता से गांधी चबूतरे का सौंदर्यकरण पार्षद वार्ड निधि के अंतर्गत कराया।
- वैश्विक कोरोना महामारी के संकट काल के दौरान दोनों लहरों में लाखों जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन, दवाएं, मास्क, सेनेटाईजर, ऑक्सीजन एवं आर्थिक सहायता मुहैया कराई।

- इसके अतिरिक्त वार्ड की सभी मूलभूत समस्याओं जैसे पेयजल व्यवस्था, मार्ग सौंदर्य, मार्ग प्रकाश, विद्युत व्यवस्था, सफाई प्रबंध, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन इत्यादि पर वार्ड में लगातार कार्य जारी रहता है। साथ ही वह सरकार की योजना जैसे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत“ आदि मुद्दों पर भी समय-समय पर जागरुकता बढ़ाने के साथ स्वयं योगदान भी करते रहते हैं।

राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार –
अरुण राय के अनुसार, किसी भी देश के लिए नागरिकों की मौलिक सुविधाओं के साथ साथ बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था होनी आवश्यक है। मौजूदा सरकार ने इस दिशा में श्रेष्ठ कार्य किया है, उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आज हाशिये पर खड़े लोगों तक भी रोटी, कपड़ा और मकान की मौलिक सुविधा पहुंचाई है।

इसके अतिरिक्त बेसिक शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी वर्तमान सरकार ने सार्थक कदम उठाए हैं। आगे अरुण राय कहते हैं कि जब देश का हर नागरिक शिक्षित व स्वस्थ होगा तो निश्चय ही भारत विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ेगा और आज सरकार आगे बढ़कर इन क्षेत्रों में कार्य कर रही है, जो बेहद गर्व का विषय है। वर्तमान में देश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है और सरकारी अस्पतालों में लोगों को वैश्विक सुविधाएं भी मिल रही हैं। अरुण राय का कहना है कि देश तरक्की की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है।
Other leaders in H E School(Lucknow-Lucknow-226006)
Top contributors active in the same district. Explore who else is building H E School(Lucknow-Lucknow-226006).
How this page is edited — our standards
BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:
- Verification — claims backed by public sources
- Accuracy — names, dates and numbers checked
- Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
- Public interest — real development & governance, not promotion
- Timeliness — current, with a last-reviewed date
- Completeness — the actual substance, not filler
- Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed
Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →