Alok Kumar Yadav
Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)नाम : आलोक कुमार यादव पद : पार्षद (भाजपा), लक्ष्मण घाट, वार्ड-31, अयोध्या नवप्रवर्तक कोड : 71184054 परिचय आलोक कुमार यादव ने आमजन की मूलभूत समस्याओं को बेहद करीबी से अनुभव किया है और स्थानीय जनता के समर्थन से उन्होंने राजनीति में आकर इन समस्याओं क
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Alok Kumar Yadav is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Action research
Ward and district projects Alok Kumar Yadav contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : आलोक कुमार यादव
पद : पार्षद (भाजपा), लक्ष्मण घाट, वार्ड-31, अयोध्या
नवप्रवर्तक कोड : 71184054
परिचय
आलोक कुमार यादव ने आमजन की मूलभूत समस्याओं को बेहद करीबी से अनुभव किया है और स्थानीय जनता के समर्थन से उन्होंने राजनीति में आकर इन समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया. इसी मार्ग पर चलते हुए वर्ष 2017 से आलोक जी अयोध्या के लक्ष्मण घाट वार्ड से पार्षद हैं तथा जन विकास के क्रम में संलग्न हैं.

राजनीतिक पर्दापण
लोकहित के कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े आलोक कुमार यादव ने सर्वप्रथम नगर निगम से पार्षदीय पद के लिए चुनाव में भागीदारी ली और विजय प्राप्त की. युवावस्था में राजनीति व सामजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने लोगों के मध्य रहकर तथा उनकी समस्याओं का निवारण करते हुए अपनी पहचान कायम की.

सामाजिक अगुवाई
स्नातक तक शिक्षा प्राप्त आलोक कुमार यादव आरम्भ से ही स्थानीय निवासियों की सहायता किया करते थे, इसके साथ ही गरीबों, वंचित, असहाय वर्गों की मदद करने का भाव इनके मन में सदैव से ही रहा है. जिसके चलते इन्होंने राजनीति के माध्यम से स्थानीय जनता की समस्याओं पर कार्य करना आरंभ कर दिया.

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें
आलोक कुमार यादव के अनुसार क्षेत्र में पहले समस्याएं काफी अधिक थी, परन्तु कुछ वर्षों से अयोध्या में विभिन्न मुद्दों पर क्रमानुसार कार्य हुआ है. पहले सड़कों, गलियों, नालियों, पेयजल, बिजली, स्वच्छता इत्यादि मुद्दें वार्ड में बहुत अधिक थे, किन्तु वर्तमान सरकार के माध्यम से इन सभी मुद्दों पर कार्य करा लिया गया है और कुछ समस्याओं पर अभी भी कार्य जारी है.

संपन्न विकास कार्य
लक्ष्मण घाट में स्थानीय
पार्षद आलोक कुमार यादव के द्वारा किये गए विकास कार्यों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने
सड़कों एवं गलियों का निर्माण करवाया, जिससे निवासियों को
आवागमन संबंधी समस्याएं नहीं झेलनी पड़े.
इसके अतिरिक्त उन्होंने वार्ड
में प्रत्येक स्थान पर पानी की पाइपलाइन बिछवाई और प्रत्येक घर को उससे कनेक्ट भी
करवाया. जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल की सुविधा हो सके. साथ ही आलोक कुमार यादव ने जगह
जगह पड़े कूड़े के ढेर को हटवाकर स्वच्छता अभियान वार्ड में चलवाते रहते हैं, जिससे लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके.
इसके अलावा वार्ड में बिजली
व्यवस्था सुचारू करने के उद्देश्य से सभी इलेक्ट्रिक पोल्स पर एलईडी लाइट्स की व्यवस्था की
गयी. साथ ही उन्होंने सरकार की आवास योजना के तहत 35-40 लोगों को आवास दिलवाए और क्षेत्र में वाटर कूलर व सुलभ शौचालय की व्यवस्था भी कराई.
राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारधारा
अलोक कुमार यादव का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान सरकार बेहतर कार्य कर रही है. हर वर्ग के हित में कार्य हो रहे हैं, जिससे आमजन संतुष्ट है और देश प्रगति कर रहा है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →