Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Abhay Kumar

Abhay Kumar

Mahual R.S.(Muzaffarpur-Motipur-843111)

नाम : अभय कुमार पद : विधायक प्रत्याशी (बज्जीकंचल विकास पार्टी) मुजफ्फरपुर (बिहार)नवप्रवर्तक कोड : 71185684 परिचय बरुराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी अभय कुमार ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से मुज

2 reputation 0 views · 7d 40 all-time
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : अभय कुमार 

Ad

पद : विधायक प्रत्याशी (बज्जीकंचल विकास पार्टी) मुजफ्फरपुर (बिहार)

Ad

नवप्रवर्तक कोड : 71185684

 

परिचय 

बरुराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी अभय कुमार ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित मोतीपुर गांव के रहने वाले हैं. पेशे से व्यवसायी अभय कुमार ने वर्ष 2006 में मुजफ्फरपुर के नितेश्वर कॉलेज से बीए ओनर्स और वर्ष 2012 में डिस्ट्रिक्ट स्कूल मुजफ्फरपुर से एमएलटी की है. 

बरुराज विधानसभा की जानकारी

गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आने वाला बरुराज विधानसभा क्षेत्र 16 वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है. इस क्षेत्र में मुख्यतः मोतीपुर कम्युनिटी विकास खंड, चोचाहीन छपरा और सरैया ग्राम पंचायत क्षेत्र सम्मिलित हैं.

एफिडेविट के अनुसार अभय कुमार की चल संपत्ति का ब्यौरा

वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले अभय कुमार के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 13,27,637 रूपये कुल चल संपत्ति है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के पास 65,000 रूपये की नकद धनराशि है. साथ ही पीएनबी, एसबीआई, बीओआई जैसे विभिन्न बैंकों में उनकी कुल जमा राशि 4,54,137 रूपये हैं. इसके अतिरिक्त पोस्टल सेविंग्स के रूप में उनके पास 1,48,000 रूपये जमा है और उन्होंने अपना व अपनी पत्नी का 53,000 का जीवन बीमा कराया हुआ है. उनके पास एक जीप और एक मोटर साइकिल है, जिनका मूल्य क्रमशः 4,17,000 और 50,500 रूपये है. उनकी पत्नी के पास 1,40,000 रूपये के सोने के आभूषण हैं. 

एफिडेविट के अनुसार अभय कुमार की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार अभय कुमार के नाम पर एक कृषि भूमि हैं, जिसका कुल मूल्य 3 लाख रूपये है. इसके अलावा उनके नाम पर एक आवासीय भवन है, जिसकी कीमत 5 लाख रूपये है.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →