Ward 89, Cooperganj (Kanpur)
C.C.I.(North Delhi--110007)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 89, कोपरगंज कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाला एक
मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से समाजवादी पार्टी से सायमा परवीन जी कार्यरत
हैं और आमजन की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयत्नशील हैं. साथ ही उनके पति उमर शरीफ जी पार्षद प्रतिनिधि के रूप में
क्षेत्र के विकास कार्यों में उनका सहयोग कर रहें हैं.
मिश्रित आबादी वाले इस
क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों का आवास है, जहां कुछ क्षेत्रों में छोटे-छोटे व्यापारी हैं, तो कुछ इलाकों में दुकानदारी कर गुजर-बसर करने वाली
जनसंख्या भी है. वार्ड में मौजूद बांसमंडी कानपुर की सबसे प्रसिद्ध मंडी मानी जाती
है. यहां दूर-दूर से लोग बांस से संबंधित सामानों की खरीदारी के लिए आते हैं.
वार्ड में मौजूद क्षेत्र बदलते
समय के साथ-साथ विकसित होते गए हैं. यहां सोसाइटी क्षेत्र के साथ-साथ मलिन
बस्तियां भी मौजूद हैं. कोपरगंज वार्ड में सुरसा मंदिर, शिव दुर्गा मंदिर जैसे धार्मिक स्थल है, जो बहुत से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र
है.
नेशनल हाईवे 34 से जुड़े
कोपरगंज वार्ड में बेहतर शिक्षा हेतु बाबू सुरेन्द्र सिंह हायर सेकेंडरी विद्यालय, एम.डी जूनियर
हाई विद्यालय जैसे प्राइवेट शिक्षण
संस्थान के साथ-साथ सरकारी विद्यालय भी मौजूद हैं. लिहाज़ा शिक्षा व्यवस्था कोपरगंज
वार्ड में बेहतर कही जा सकती है. यदि स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की जाए, तो वार्ड में चाचा नेहरु जैसा सरकारी अस्पताल
के साथ-साथ कुछ प्राइवेट अस्पलात भी मौजूद हैं. जो चिकित्सा के बेहतर विकल्प के रूप
में माने जाते हैं.
वार्ड के प्रमुख समस्याओं
की बात करें तो क्षेत्र में सीवरेज व पेयजल से संबंधित समस्याएं बहुत ज्यादा है, किन्तु स्थानीय पार्षद के प्रयासों से इन समस्यायों पर काबू पाने का प्रयत्न
किया जा रहा है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →