Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Ward 57, Goladinath (Varanasi)

Ward 57, Goladinath (Varanasi)

South Avenue(Central Delhi--110011)
2 members 4 milestones ▲ 0 3 views · 7d 62 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

देवादिदेव महादेव की पवित्र नगरी वाराणसी, जो अपनी घाटों की संस्कृति, गौरवान्वित गंगत्त्व और जायकेदार व्यंजनों के लिए जाना जाता है...यहीं स्थित है वार्ड 57, गोलादीनाथ. लगभग 30,000 की आबादी वाले इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या 15,000 के आस पास है. 
  
वैसे तो इस वार्ड में मिश्रित आबादी का निवास है, किन्तु यहां वैश्य समाज की प्रमुखता है. यहां पार्षद के तौर पर कांग्रेस पार्टी से श्री सीताराम केशरी जी कार्यरत हैं, जो वर्ष 2000 से अबाध गोलादीनाथ वार्ड से जन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं. 
  
इस वार्ड में जीविका के साधन के तौर पर व्यापारियों की संख्या अधिक है, साथ ही यहां दुकानों की तादाद भी ज्यादा है. इसके अतिरिक्त आजीविका हेतु मिले जुले साधन जैसे सरकारी अथवा प्राइवेट नौकरी करने वालों का भी कुछ प्रतिशत यहां निवास करता है. 
  
जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों, एटीएम, पार्कों, मंदिरों इत्यादि की सुविधा वार्ड में हैं. यहां स्थित बनिया बाग, वाराणसी के प्रमुख पार्कों में से एक माना जाता है, साथ ही घाटों से इस वार्ड की दूरी कुछ किलोमीटर ही है. सुविधाओं के आधार पर देखा जाये तो गोलादीनाथ वाराणसी के विकसित वार्डों में गिना जाता है.  

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →