Ward 36, Guru Govind singh (Lucknow)
C.C.I.(North Delhi--110007)About this research
वार्ड 36, गुरु गोविन्द
सिंह लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाले इलाकों में से एक है, जहां पार्षद के पद का निर्वहन भारतीय जनता पार्टी से शरवन नाइक जी कर रहे हैं. लखनऊ के वार्डों में शामिल इस वार्ड में मिश्रित जनसंख्या का
निवास है. जनगणना 2011 के अनुसार इस
वार्ड की आबादी लगभग 26-30,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 82 फीसदी के लगभग है.
वर्ष 2017 में हुए परिसीमन के अनुसार गुरु गोविन्द सिंह वार्ड का
विस्तार सेवा ग्राम कालोनी, चारबाग रेलवे स्टेशन सम्पूर्ण, चर्च कालोनी, आर.पी.एफ
कालोनी, सी.पी.एल. कालोनी, फतेहअली तालाब रेलवे कालोनी, रेलवे साइडिंग हास्पिटल, राजकीय उद्यान, आनन्द नगर, बड़ा बरहा, जिला कारागार
आवास, जिला कारागार, पटेल नगर, आदर्श नगर तक हैं.
वही वार्ड की सीमाओं की बात करें तो गुरु गोविन्द सिंह उत्तर में
सेवा ग्राम कालोनी से मवैया तक, दक्षिण में टेढ़ीपुलिया से आर्य समाज
मन्दिर से होते हुए कैलाशपुरी (पुराना जिला कारागार इको गार्डन) तक, पूर्व में सेवा
ग्राम कालोनी से के.के.सी. छत्ते से चारबाग रेलवे स्टेशन की पीछे से फतेह अली
तालाब को आने वाली रोड़ से कैलाशपुरी चैराहे तक, पश्चिम में मवैया से टेढ़ीपुलिया तिराहे तक का (पूर्वी भाग) तक वार्ड का परिसीमन हैं.
समय के साथ विकसित हुए इस
वार्ड में काफी प्रसिद्ध मंदिर भी मौजूद हैं. हनुमान मंदिर, शिव मंदिर जैसे धार्मिक स्थल बहुत से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का बिंदु है.
इसके अतिरिक्त वार्ड में आमजन के टहलने के लिए पार्क भी मौजूद है.
स्थानीय निवासियों के लिए
मूलभूत सुविधाओं की बात यदि की जाए तो वार्ड में बहुत से सरकारी व प्राइवेट विद्यालय व डिग्री कॉलेज मौजूद हैं. यदि स्वास्थ्य सुविधा
के लिहाज से देखा जाए तो वार्ड में काफी संख्या में प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग
होम भी मौजूद है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →