Ward 10, Malviya Nagar (Lucknow)
C.C.I.(North Delhi--110007)About this research
वार्ड 10, मालवीय नगर लखनऊ जिले के
अंतर्गत आने वाले इलाकों में से एक है, जहां पार्षद के पद का निर्वहन कांग्रेस पार्टी से ममता चौधरी जी कर रही हैं.
लखनऊ के वार्डों में शामिल इस वार्ड में मिश्रित जनसंख्या का निवास है. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 40-45,000
है तथा यहां की साक्षरता दर 75 फीसदी के लगभग
है.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो अनुपम नगर, पाण्डेय का तालाब, चिरैन्धापुरवा, मोतीझील कालोनी, मालवीय नगर, रेलवे कालोनी, गुडषेड रोड़, शीतल खेड़ा, पेले खेड़ा, दारू गोदाम हबीब नगर, लक्ष्मण गंज, चिता खेड़ा, करेटा, संजय नगर, मिल रोड यह सभी इलाके मालवीय नगर वार्ड के
अंतर्गत शामिल हैं. यदि वार्ड की सीमाओं की बात की जाए तो यह वार्ड उत्तर में ऐषबाग
फ्लाई ओवर से हैदरगंज चौराहे तक, दक्षिण में मवैया
क्रासिंग से यू.पी. एग्रो तिराहे तक, पूर्व में ऐशबाग
फ्लाई ओवर से मवैया क्रासिंग तक व पश्चिम में यू.पी. एग्रो से हैदरगंज चौराहे तक
फैला हुआ है.
यह वार्ड काफी पुराना है
तथा समय के साथ विकसित हुए इस वार्ड में काफी प्रसिद्ध मंदिर भी मौजूद हैं. महाकाल
मंदिर, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर जैसे धार्मिक स्थल बहुत से
श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का बिंदु है. इसके अतिरिक्त वार्ड में आमजन के टहलने के
लिए बिंद्रा पार्क व नेहरु नगर पार्क भी मौजूद है.
स्थानीय निवासियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की बात यदि की जाए तो वार्ड में बहुत से सरकारी व प्राइवेट विद्यालय व डिग्री कॉलेज मौजूद हैं. जिनमें चाचा नेहरु विद्यालय, शिशु भारती विद्यालय व डी.ए.वी पब्लिक स्कूल इत्यादि शामिल हैं. यदि स्वास्थ्य सुविधा के लिहाज से देखा जाए तो वार्ड में सरकारी व काफी संख्या में प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम भी मौजूद है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →