Ward 1, Laxmipurwa (Kanpur)
C.C.I.(North Delhi--110007)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड - 1, लक्ष्मीपुरवा, कानपुर, उत्तर प्रदेश का एक क्षेत्र है तथा यह कानपुर का मिश्रित
आबादी वाला इलाका है, जहां अधिकतर सभी समुदाय निवास करते हैं. यहां लगभग 35-40000 की आबादी निवास करती है. क्षेत्र के विकास कार्यों की बागड़ोर संभाल रहे रमेश चन्द्र जी वर्ष 2017 से पार्षद पद पर
कार्यरत हैं और वार्ड के विकास कार्यों से जुड़े हैं.
लक्ष्मीपुरवा वार्ड में बहुत
सी मार्केट्स, सब्जी मंडियां
इत्यादि भी मौजूद हैं. शिक्षित वर्ग की अधिकता वाले इस वार्ड में जीविका हेतु
मिश्रित साधन हैं, परन्तु छोटे-छोटे व्यापारियों व दुकानदारों की संख्या अधिक
है. इस वार्ड में नौकरीपेशा लोग
बेहद कम हैं.
यदि वार्ड में जनसुविधाओं
की बात की जाए, तो शिक्षा
व्यवस्था के लिहाज से इस वार्ड में सेवियर एकेडेमी जैसे काफी प्राइवेट स्कूल भी
मौजूद हैं, जो स्थानीय छात्रों के
लिए अच्छी शिक्षा का विकल्प हैं. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वार्ड में
एक भी सरकारी अस्पताल नहीं है. वार्ड में सरकारी हॉस्पिटल की सुविधा न होने के कारण
स्थानीय निवासियों को कुछ मीटर की दूरी पर स्थित अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता
है.
इस वार्ड में काफी
प्राचीन रथ वाला मंदिर स्थित है, जो बेहद
लोकप्रिय है, यहां पर दूर दूर से लोग
दर्शन करने आते हैं. इसके अतिरिक्त यहां भगवान शिव का सबसे प्राचीन शिव मंदिर व
श्री त्रिहेश्वर महादेव मंदिर जैसे धार्मिक स्थल भी है, जो बहुत से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का बिंदु है.
वार्ड की मुख्य समस्याओं की बात करें तो यहां सीवर लाइन की बहुत समस्या है. इसके साथ ही लोगों द्वारा किए गये अतिक्रमण के कारण नालियों की उचित रूप से सफाई नही की जाती. वहीं पेयजल की समस्या से भी स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →