Vidyawati-I, Ward-56, Lucknow
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)About this research
वार्ड 56, विद्यावती प्रथम लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला
एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से विमल तिवारी जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 16-20,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 78 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस
वार्ड में दुकानदारों की संख्या अधिक है.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो सेक्टर-के, सेक्टर-के-1, सेक्टर-एफ, सेक्टर-एफ-विस्तार, सेक्टर-ई, बंगली, किला मोहम्मदी, सेक्टर-एम व एम-1 ये सभी इलाके विद्यावती प्रथम
वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.
विद्यावती प्रथम की
सीमाएं उत्तर में खजाना मार्केट,
मिर्चीकोला तक, दक्षिण
में रेलवे लाइन, पूर्व स्मृति प्लाजा किला रोड़ तक तथा पश्चिम
में डा. राम मनोहर लोहिया विधि संस्थान व कानपुर रोड़ तक फैली हुई हैं.
विद्यावती प्रथम वार्ड
में कुछ संख्या में प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल व कोचिंग सेंटर भी मौजूद हैं. जिनमें
बाबू बनारसी दास विद्यालय इत्यादि शामिल हैं. यदि डिग्री कॉलेज की बात की जाए तो
इस वार्ड में डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड
में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर वार्ड में पार्क व मार्केटस भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के
टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित
करने के उद्देश्य से वार्ड में हनुमान मंदिर, शिव मंदिर इत्यादि जैसे मंदिर भी मौजूद
हैं.
पार्षद जी के अनुसार क्षेत्र
में सड़कों की समस्या काफी अधिक है. इसके साथ ही पेयजल सम्बन्धी दिक्कतों का सामना
भी क्षेत्र के लोग कर रहे हैं, जिसके लिए वह निरंतर सुधार के प्रयास कर रहे है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →