Triveni, Ward-72, (Lucknow)
Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)About this research
वार्ड 72, त्रिवेणी लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक
मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से देव शर्मा मिश्रा जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 15-20,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 77 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस
वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारों व दुकानदारी से जुड़े लोगों की संख्या अधिक है.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो नन्दा खेड़ा लेबर कालोनी (टिकैतराय), राजाजी पुरम सी
ब्लाक(नया), दरियापुर कालोनी, बाला जी मन्दिर, राजाजी पुरम कम्युनिटी सेन्टर ये सभी इलाके त्रिवेणी वार्ड के अंतर्गत शामिल
हैं.
त्रिवेणी वार्ड में कुछ
संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें फ्लोरल नाईटेगल
विद्यालय, लखनऊ एकेडेमी हाई स्कूल जैसे स्कूल मौजूद हैं. यदि डिग्री कॉलेज की बात
की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. ब्राइट लैंड इंटर कॉलेज
जैसे कॉलेज शामिल हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट
हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं. जिनमें देवकी हॉस्पिटल, हेल्थ केयर हॉस्पिटल जैसे अस्पताल शामिल हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर वार्ड में शिव मंदिर पार्क, मारुती पार्क जैसे पार्क व रामानंद बाज़ार, नवीन गल्ला मार्केट जैसी मार्केट भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की
धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में मंदिर श्री साईं सत्संग
भवन, हाथी वाले बाबा का मंदिर जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.
पार्षद जी के अनुसार
वार्ड में सीवर व पेयजल की अव्यवस्था प्रमुख समस्या है. इसके अलावा वार्ड में कई
पुरानी सड़कें टूटी- फूटी व जर्जर हालत में हैं, जिससे जनता को काफी
परेशानी होती है. उनका कहना है कि इन समस्याओं के निवारण के लिए वह लगातार
प्रयासरत हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →