Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Mohatsim Ganj Ward-58 (Prayagraj)

Mohatsim Ganj Ward-58 (Prayagraj)

K N Marg(Allahabad-Allahabad-211001)
4 members 4 milestones ▲ 0 3 views · 7d 101 all-time

About this research

विद्या और ज्ञान का गढ़ कहे जाने वाले प्रयागराज को देश का राजनीतिक व अध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक जागरूक शहर माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी शहर से बड़ी संख्या में देश को प्रधान मंत्री प्रदान किए हैं. इसके अतिरिक्त यदि धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो देवभूमि प्रयागराज हिन्दुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थल है.

प्राचीन ग्रंथों के अनुसार पृथ्वी की रक्षा करने के लिए सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने यहां पर बहुत बड़ा यज्ञ किया था. जिसमें पुरोहित, भगवान विष्णु ने यजमान की भूमिका निभाई और भगवान शिव उस यज्ञ के देवता बने. साथ ही यज्ञ के अंत में तीनों देवताओं ने अपनी शक्ति पुंज के द्वारा पृथ्वी से  पाप का बोझ हल्का करने के लिए एक 'वृक्ष' को उत्पन्न किया. जो बरगद का वृक्ष था, जिसे आज अक्षयवट के नाम से जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह वृक्ष आज भी प्रयागराज में विद्यमान है.

जिसे सभी प्रयाग के नाम से जानते थे, कुछ समय बाद मुस्लिम शासक अकबर ने इसका नाम परिवर्तित कर इलाहाबाद रख दिया और इसे अल्लाह के शहर की संज्ञा दी जाने लगी. परन्तु वर्तमान समय में सरकार द्वारा इसे पुनः प्राचीन नाम प्रयागराज के नाम में बदल दिया है.

आज बात करते हैं,  प्रयागराज के मोहतसिम गंज वार्ड की, जो वर्तमान में प्रयागराज नगर निगम का हिस्सा है. स्थानीय पार्षद के अनुसार वार्ड में लगभग 17,000 की आबादी है और घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में मिश्रित आबादी का रहवास है. साथ ही यह काफी भीड़भाड वाला इलाका भी है, जिसका कारण यहां काफी संख्या में बाजारों का होना है.

_विद्या और ज्ञान का गढ़ कहे जाने वाले प्रयागराज को देश का
राजनीतिक व अध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक जागरू

Ad

मोहतसिम गंज वार्ड में स्थानीय पार्षद के तौर पर भारतीय जनता पार्टी से कुसुमलता कार्य कर रही हैं और क्षेत्रीय विकास कार्यों में अपनी भूमिका निभा रही हैं. मिश्रित आबादी वाले इस क्षेत्र में आधी आबादी मुस्लिम वर्ग की भी है. यह वार्ड बहुत व्यापक क्षेत्र में फैला हुआ है. और यह काफी सारे मोहल्लों में विभाजित है.  

वार्ड की विशेषता है यहां की मार्केटस

Ad

मोहतसिम गंज वार्ड में काफी संख्या में मार्केट है. जहां दूर-दूर से लोग खरीददारी करने आते हैं. जिनमें चौरसिया मार्केट, लोकनाथ फूड मार्केट, पान मार्केट इत्यादि जैसी काफी सारी मार्केट शामिल हैं.   

_विद्या और ज्ञान का गढ़ कहे जाने वाले प्रयागराज को देश का
राजनीतिक व अध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक जागरू   

वार्ड में यदि शिक्षा सुविधा की बात की जाए तो यहां काफी सारे स्कूल हैं, जिनमें सरकारी,प्राइवेट व कान्वेंट सभी शामिल है. वार्ड में इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज काफी अच्छा है. जिसमें लगभग 250 से भी ज्यादा बच्चे पढ़ने आते हैं. इसके अतिरिक्त वार्ड में प्राइवेट स्कूल भी हैं. स्थानीय पार्षद के अनुसार शिक्षा सुविधा यहां काफी बेहतर है. विद्यालय भी अच्छी स्थिति में है और अध्यापकों की भी संख्या अधिक है.

Ad

_विद्या और ज्ञान का गढ़ कहे जाने वाले प्रयागराज को देश का
राजनीतिक व अध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक जागरू

वार्ड में स्वास्थ्य सुविधा के लिए अमरदीप हॉस्पिटल है साथ ही एक औषधालय भी मौजूद है. सरकारी अस्पताल भी है और छोटे-छोटे क्लिनिक भी वार्ड में मौजूद है. इसके अतिरिक्त पार्षद के माध्यम से समयानुसार मेडिकल चेकअप के लिए कैंप लगाए जाते हैं.  

_विद्या और ज्ञान का गढ़ कहे जाने वाले प्रयागराज को देश का
राजनीतिक व अध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक जागरू

इसके साथ ही वार्ड में जैन मंदिर धर्मशाला भी काफी प्रसिद्ध है. यह लोगों के आकर्षण का केंद्र भी मानी जाती है. काफी व्यापक स्थल में फैली हुई है.

_विद्या और ज्ञान का गढ़ कहे जाने वाले प्रयागराज को देश का
राजनीतिक व अध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक जागरू

क्षेत्र की समस्याओं की बात की जाए तो स्थानीय पार्षद कुसुमलता का कहना है कि क्षेत्र में नई सीवरलाइन डालने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जलकल विभाग ने बिना किसी की सलाह लिए पुरानी लाइन के ऊपर ही नई सीवर लाइन डाल दी हैं. जिसके कारण कनेक्टिविटी में भी परेशानी आ रही है.

References :

http://allahabadmc.gov.in/documentslist/Mohalla-ward-list.pdf 

https://prayagraj.nic.in/

 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →