Luxa, Ward 62 (Varanasi)
Sanwara(Ballia-Rasra-221721)About this research
पौराणिक दशाश्वमेध सबजोन के अंतर्गत आने वाला लक्सा वार्ड तकरीबन 3.5 वर्ग
किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में वर्ष
2011 की जनगणना के अनुसार 15,000 के आस पास जनसंख्या का निवास है. इस वार्ड में
आने वाले प्रमुख मोहल्लों में श्री नगर कॉलोनी, कालिया नगर कॉलोनी, महाराणा प्रताप
कॉलोनी, पार्वतीपुरी कॉलोनी, मीरबाग, औरंगाबाद सराय इत्यादि सम्मिलित हैं. जिनमें मीरबाग
खरायिकाना, झडूमंडी व लक्ष्मीकुंड जैसे मलिन बस्ती क्षेत्र भी
शामिल है.
यहां पार्षद के तौर पर भारतीय जनता पार्टी से लकी वर्मा जी कार्यरत हैं और वर्ष
2017 से जन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं. दक्षिणी
विधानसभा में आने वाले इस वार्ड में जीविका के साधन मिले जुले हैं, यानि यहां
व्यापारी वर्ग, छोटे लघु-कुटीर उद्योगों से जुड़ी जनता, छोटे व्यापार में संलग्न
लोगों के साथ साथ नौकरीपेशा जनता का भी निवास स्थान है, जिसमें सरकारी एवं
प्राइवेट दोनों ही सेक्टर से जुड़े लोग सम्मिलित हैं.
जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों,
एटीएम, पार्कों, मंदिरों इत्यादि की भी सुविधा हैं. यहां शिक्षा सुविधा के रूप में भारतीय शिक्षा मंदिर, कन्या
कुमारी स्कूल, बंगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज इत्यादि उपलब्ध है. साथ ही यहां श्री नगर
कॉलोनी के अंतर्गत पार्क एरिया भी मौजूद हैं.
वार्ड की प्रमुख समस्याओं की बात की जाये तो स्थानीय पार्षद जी के अनुसार उनके क्षेत्र में झडूमंडी एवं लक्ष्मीकुंड मलिन बस्तियों में घनी आबादी निवास करती है. उन बस्तियों में स्थानीय निवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है. इसके अतिरिक्त क्षेत्र में सड़कों व सीवरेज इत्यादि से जुड़ी समस्याएं भी काफी अधिक हैं.

Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions

Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →