Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Lahangpur, Ward 61 (Varanasi)

Lahangpur, Ward 61 (Varanasi)

Sanwara(Ballia-Rasra-221721)
2 members 4 milestones ▲ 0 2 views · 7d 51 all-time

About this research

दसश्वमेघ जोन एवं चेतगंज सबजोन के अंतर्गत आने वाला लहंगपुर वार्ड वाराणसी नगर निगम द्वारा संचालित वार्ड है. मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 15,590 की आबादी का निवासस्थान है. इस वार्ड में आने वाले प्रमुख मोहल्लों में कालीमहल, पितृकुंड, पानदरीबा, हंकर टोला, गदावामेध, औरंगाबाद, लहंगपुर इत्यादि सम्मिलित हैं.

Ad

यदि वार्ड के परिसीमन की बात की जाए तो सी.10, सी.11, सी. 12, सी. 13, सी. 14, सी. 15, सी. 16 ये सभी इलाके राजा बिजली पासी प्रथम वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं. लहंगपुर वार्ड का विस्तार पानी की टंकी सोनिया से लहंगपुर गली का पूर्वी भाग, हनुमान जी मंदिर से औरंगाबाद रोड़ का पश्चिम भाग, औरंगाबाद रोड़ का उत्तरी भाग तथा माताकुंड रोड़ के दक्षिणी भाग तक फैला हुआ है.

Ad

यहां पार्षद के तौर पर अलीशा कार्यरत हैं, जो वर्ष 2017 से जन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं. मिलीजुली आबादी होने के कारण यहां जीविका के साधन भी मिले जुले हैं. यहां व्यापारी वर्ग, छोटे लघु-कुटीर उद्योगों से जुड़ी जनता, छोटे व्यापार में संलग्न लोगों के साथ साथ नौकरीपेशा जनता का भी निवास स्थान है. जिनमें कुछ प्राइवेट नौकरी व कुछ सरकारी नौकरियों में संलग्न हैं.

जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, बैंकों, एटीएम, मंदिरों, मस्जिदों इत्यादि की भी सुविधा हैं. यहां शिक्षा सुविधा के रूप में केवल एक ही स्कूल जूनियर हाई स्कूल की सुविधा है. इसके अतिरिक्त वार्ड में सरकारी स्कूल की कोई सुविधा नही है. जिसके कारण छात्र-छात्राओं को वार्ड से कुछ किलोमीटर दूर सरकारी स्कूल में जाना पड़ता है. इसके साथ ही वार्ड में आमजन के भ्रमण के लिए लहंगपुर पार्क भी मौजूद है.

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →