Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Kanhaiya Madhopur-I, Ward 37 (Lucknow)

Kanhaiya Madhopur-I, Ward 37 (Lucknow)

Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)
3 members 4 milestones ▲ 0 25 views · 7d 919 all-time

About this research

कन्हैया माधोपुर प्रथम वार्ड, लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाले इलाकों में से एक है. यहां आने वाले प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में सरदार नगर, बरौरा हुसैन बाडी, कन्हई खेडा, मलिहाबाद रोड इत्यादि शामिल हैं.   

Ad

इस वार्ड में जीविका के साधन भी मिश्रित हैं, अथार्त यहां व्यापारी वर्ग, छोटे-बड़े उद्योगों से जुड़ी जनता, दुकानदारी में संलग्न लोगों के साथ साथ नौकरीपेशा जनता का भी निवास स्थान है.

मिश्रित जनसंख्या वाले इस वार्ड में जनसंख्या तकरीबन 20-25,000 है और यहां पार्षद के तौर पर राम नरेश चौरसिया जी कार्यरत हैं, जो वर्ष 2017 से कन्हैया माधोपुर प्रथम वार्ड से जन प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं और स्थानीय विकास कार्यों में संलग्न हैं.

Ad

जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों, एटीएम, पार्कों, मंदिरों इत्यादि की भी सुविधा हैं. यहां शिक्षा सुविधा के रूप में ग्लोबल पब्लिक स्कूल इत्यादि भी यहां मौजूद हैं. साथ ही इस वार्ड में आज़ाद नगर पार्क भी स्थित है.

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से भी देखें तो यहां कुछ अस्पताल मौजूद हैं, जैसे सहारा हॉस्पिटल, अनुषा हॉस्पिटल इत्यादि के साथ साथ कुछ प्राइवेट क्लिनिक्स भी मौजूद है.

पार्षद जी के अनुसार वार्ड में पेयजल की उचित व्यवस्था न होना सबसे बड़ी समस्या है. इसके अतिरिक्त क्षेत्रों में सड़कों व बिजली आदि से संबंधित भी समस्याएं हैं. स्थानीय पार्षद जी ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए न सिर्फ पानी की लाइन डलवायी बल्कि नए कनेक्शन भी लगवाए.

 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

लखनऊ के संडीला विधानसभा के अंतर्गत पार्षद राम नरेश चौरसिया ने क्षेत्र में भ्रमण किया
लखनऊ के संडीला विधानसभा के अंतर्गत पार्षद राम नरेश चौरसिया ने क्षेत्र में भ्रमण किया
समाजवादी पार्टी के झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान के तहत लखनऊ के अंतर्गत झंडे लगाए गए
समाजवादी पार्टी के झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान के तहत लखनऊ के अंतर्गत झंडे लगाए गए
संडीला विधानसभा में  राम नरेश चौरसिया ने जनता के बीच रखी सपा की नीतियां
संडीला विधानसभा में राम नरेश चौरसिया ने जनता के बीच रखी सपा की नीतियां

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →